सम- विच्छेद विश्लेषण अथवा सम-विच्छेद चार्ट की मान्यताएं - Assumptions of Break-Even Analysis or Break-Even Chart
सम- विच्छेद विश्लेषण अथवा सम-विच्छेद चार्ट की मान्यताएं - Assumptions of Break-Even Analysis or Break-Even Chart
सम-विच्छेद विश्लेषण अथवा सम-विच्छेद चार्ट की रचना कुछ मान्यताओं के आधार पर की जाती है। ये मान्यताएं निम्नलिखित है:
(1) प्रत्येक विक्रय स्तर पर विक्रय मूल्य समान रहता है।
(2) कुल स्थिर लागतों पर उत्पादन की मात्रा का कोई प्रभाव नहीं पड़ता । अर्थात् उत्पादन विक्रय के प्रत्येक स्तर पर कुल स्थिर लागतें समान रहती है। (3) प्रत्येक उत्पादन स्तर या विक्रय मात्रा पर परिवर्तनशील लागत प्रति इकाई में कोई परिवर्तन नही होता अर्थात् प्रति इकाई परिवर्तनशील लागत प्रत्येक स्तर पर समान रहती है।
(4) सभी लागतों को स्थिर एवं परिवर्तनशील लागतों में विभक्त किया जा सकता है। (5) उत्पादन तथा विक्रय बराबर होता है अर्थात् प्रारम्भिक एवं अन्तिम स्टॉक नही होगा।
(6) विक्रय मूल्य सदैव परिवर्तनशील लागत से अधिक होगा।
(7) एक से अधिक वस्तुओं का उत्पादन एवं विक्रय होने की दशा में विक्रय-मिश्रण में कोई परिवर्तन नहीं होता। अर्थात् विक्रय-मिश्रण अपरिवर्तित रहता है अथवा एक ही वस्तु का उत्पादन किया जाता है।
उपर्युक्त में से किसी में भी परिवर्तन हो जाने पर सम-विच्छेद बिन्दु में परिवर्तन हो जाता है। संक्षेप में निम्नलिखित परिस्थितियों में सम-विच्छेद बिन्दु में परिवर्तन हो जाता है :
(i) प्रति इकाई विक्रय मूल्य में कमी या वृद्धि होने पर।
(ii) स्थिर लागतों में कमी या वृद्धि होने पर।
(iii) परिवर्तनशील व्ययों में कमी या वृद्धि होन पर। विक्रय मात्रा (Sales Volume) में परिवर्तन होने का अंशदान तथा सम- विच्छेद बिन्दु में कोई परिवर्तन नहीं होता।
वार्तालाप में शामिल हों