अनुदेशन तकनीकी की अवधारणाएँ - Assumptions of instructional Technology

अनुदेशन तकनीकी की अवधारणाएँ - Assumptions of instructional Technology


1. पाठ्य-वस्तु को छोटे-छोटे तत्वों में बाँटा जा सकता है तथा इन तत्वों को स्वतंत्र रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।


2. पाठ्य-वस्तु को तर्कसंगत तथा क्रमबद्ध रूप में प्रस्तुत करने पर अधिगम के लिए समुचित परिस्थितियाँ उत्पन्न होती हैं। 


3. समुचित पुनर्बलन के द्वारा विद्यार्थियों को सीखने की प्रक्रिया में बनाये रखा जाता है।


4. अनुदेशन स्व-नियंत्रित अधिगम को प्रोत्साहित करता है।


5. अनुदेशन विद्यार्थियों को अपनी रुचि, आवश्यकता एवं अधिगम क्षमताओं के अनुरूप सीखने का अवसर प्रदान करता है।


6. शिक्षार्थी के सीखने के लिए शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य नहीं हैं।


7. शिक्षक का कार्य शिक्षण मशीन द्वारा किया जा सकता है।


8. शिक्षण अनुदेशन तो है किन्तु अनुदेशन शिक्षण नहीं होता क्योंकि शिक्षक एवं विद्यार्थियों के बीच अंतःक्रिया आवश्यक नहीं होती।