शिक्षण तकनीकी की अवधारणाएँ - Assumptions of Teaching Technology

शिक्षण तकनीकी की अवधारणाएँ - Assumptions of Teaching Technology 


1. शिक्षण कला के साथ-साथ एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है ।


2. शिक्षण प्रक्रिया के दो मुख्य तत्त्व हैं- पाठ्यवस्तु एवं संप्रेषण


3. सीखने एवं सिखाने के बीच घनिष्ट संबंध होता है। 


4. शिक्षण द्वारा सीखने के उद्देश्य पूरे किए जा सकते हैं।


5. शिक्षण द्वारा शिक्षार्थी के व्यवहार में परिवर्तन लाकर उसका विकास किया जा सकता है।


6. शिक्षण के लिए उचित परिस्थितियाँ उत्पन्न कर सीखने को सुगम बनाया जा सकता है। 8. यदि शिक्षण की प्रक्रिया में कमी है तो उसमें सुधार लाया जा सकता है।


7. शिक्षण की प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षक एवं छात्र के बीच अंतःक्रियात्मक संबंध स्थापित किया जाता है।


9. शिक्षण कौशल के विकास द्वारा शिक्षण को प्रभावकारी बनाया जा सकता है। 


10. शिक्षण कौशल पृष्ठ पोषण प्रविधियों व साधनों द्वारा विकसित किया जा सकता है।


11. शिक्षण का अध्ययन एक क्रिया के रूप में किया जा सकता है।


12. शिक्षक कक्षा में व्यवस्थापक के रूप में कार्य करता है। 


13. शिक्षण की प्रक्रिया शिक्षार्थी केन्द्रित होती है।


14. उचित प्रविधियों तथा शिक्षण सामग्री का उपयोग कर विद्यार्थियों में सीखने के प्रति उत्सुकता उत्पन्न की जा सकती है।