भाषा विकास में बाधाएँ - barriers to language development
भाषा विकास में बाधाएँ - barriers to language development
1. विलम्बित भाषा अनेक बालक-बालिकाओं का भाषा विकास उनकी आयु के अन्य बालकों की तुलना में देर से होता है। इसे विलम्बित भाषा कहते हैं।
2. वाक् विकार - भाषा विकास की प्रक्रिया में विभिन्न प्रकार के वाणी दोष (जैसे-तुतलाना, हकलाना) एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आते हैं। दोषपूर्ण बाणी से तात्पर्य असंगत बाणी से होता है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि शब्दों के अनुचित उच्चारण से अथवा अनुपयुक्त वाक्य संरचना से अथवा शब्दों का गलत अर्थों में प्रयोग करने से वाणी दोष उत्पन्न हो जाते हैं।
3. उच्चारण विकार व स्वानिकी विकार अस्पष्ट उच्चारण के अलावा हकलाना व तुतलाना भी वाणी दोष या भाषा विकृतियों के कारण होते हैं। स्पष्ट है कि भाषा विकार या वाणी विकार से तात्पर्य बोलने में होने वाली असामान्यताओं से होता है।
भाषा - विकास की प्रविधियों बालकों के अन्दर उचित भाषा विकास के लिए निम्नांकित प्रविधियों प्रयुक्त की जा सकती है-
1. अनुकरण - बालकों द्वारा भाषा सीखने की सर्वाधिक प्रमुख प्रविधि अनुकरण करना है। वस्तुतः बालक परिवार के सदस्यों जैसे भाई-बहन, माता-पिता, चाचा-चाची, दादी-दादा तथा साथियों को जैसा बोलते हुए सुनता हैवैसा ही बोलने का प्रयास करता है। इसे अनुकरण कहा जाता है।
2. खेल क्रियाएँ बालक अपने प्राक् विद्यालयी अवस्था तथा विद्यालयी अवस्था में अपने साथियों के साथ तरह -तरह के खेल खेलते हैं।
इस प्रकार के खेलों के दौरान बालक द्वारा टेढ़ी-मेढ़ी लकीरों को खींचना तथा खेल की सामग्रियों द्वारा अक्षर बनाना जैसी बातें भी सम्मिलित रहती है जो उनके अन्दर भाषा ज्ञान को विकसित करती है।
3. कहानी सुनना प्राचीन भारतीय परम्परा में दादा-दादी, चाचा-चाची, माता-पिता तथा अन्य समकक्षी वयस्क व्यक्ति बच्चों को कहानियाँ व कवितायें सुनाते हैं।
4. वार्तालाप अपने संगी साथियों तथा परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत व वार्तालाप करके भी बच्चे भाषा की बारीकियाँ सीखते हैं।
5. प्रश्नोत्तर बालक स्वभाव से ही जिज्ञासु होते हैं। अपनी जिज्ञासा शान्त करने के लिए बालक घर में परिवार के सदस्यों तथा स्कूल में शिक्षकों तथा खेल के मैदान में साथियों से तरह-तरह के प्रश्न किया करते हैं। इन प्रश्नों तथा उनके उत्तरों द्वारा वे शब्दों का सही अर्थ समझते हैं।
6. पढ़ना व लिखना-पढ़ने तथा लिखने के कार्य भी भाषा विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों