फ्लैण्डर्स की आधारभूत मान्यताएँ - Basic Assumptions

फ्लैण्डर्स की आधारभूत मान्यताएँ - Basic Assumptions


1. शिक्षण प्रक्रिया में शिक्षक छात्रों का संबंध महत्वपूर्ण होता है।


2. शिक्षक के व्यवहार का कक्षा में निरीक्षण, मापन तथा अंकन वस्तुनिष्ठ रूप में किया जा सकता है।


3. शिक्षक का व्यवहार पृष्ठ पोषण के प्रयोग से सुधारा जा सकता है।


4. शिक्षक का जनतंत्रात्मक व्यवहार अधिक पसन्द किया जाता है।


फ्लैण्डर्स विधि की सीमाएँ (Limitations):


1. यह विधि कक्षा-व्यवहारों का मात्र 10 श्रेणियों में अध्ययन करती है, जिससे व्यवहार काफी परिसीमित हो जाते हैं । संपूर्ण कक्षा- शिक्षण के व्यवहारों का मात्र 10 वर्गों में अध्ययन सम्भव नहीं है इस विधि में अनेक व्यवहार अनदेखे रह जाते हैं।


2. इस विधि में केवल शाब्दिक व्यवहारों का अध्ययन किया जाता है, अशाब्दिक व्यवहारों का नहीं।


3. इसमें प्रशिक्षित निरीक्षकों की आवश्यकता होती है।


4. इस प्रणाली में समय तथा शक्ति अधिक लगती हैं।