परामर्श की मूलभूत अवधारणाएं - Basic Concepts of Counseling

परामर्श की मूलभूत अवधारणाएं - Basic Concepts of Counseling


1. परामर्श के लिए अनुकूल वातावरण आवश्यक है। 


2. वातावरण की गोपनीयता आवश्यक है।


3. जब तक प्राथी इस प्रक्रिया में स्वेच्छा एवं तत्परता के साथ भाग नहीं लेता है, तब तक परामर्श सफल नहीं होता है। 


4. परामर्शदाता को परामर्श की प्रक्रिया के दौरान सेवार्थी के सम्मान एवं मर्यादा का आदर करना चाहिए।


5. परामर्श अधिगम परिस्थिति है।


6. परामर्श इस मान्यता को लेते हुए दिया जाता है कि परामर्श में प्रयुक्त साधन व्यक्ति के विकास या उसकी इस दिशा में सहायता करेंगे।


7. परामर्श यह भी उत्तरदायित्व लेता है कि व्यक्ति को परिवर्तनों के योग्य बनाया जाए ताकि उनका उचित समायोजन हो।


8. परामर्शदाता के पास अनुभव, प्रशिक्षण तथा व्यक्तिगत दृष्टिकोण का होना आवश्यक है।