विस्मरण के कारण - because of oblivion

विस्मरण के कारण - because of oblivion


विस्मरण वास्तव में स्मरण के विपरीत को कहा गया है। स्मरण के द्वारा किसी विषय की धारणा बनती है, जबकि विस्मरण के द्वारा उसकी धारणा मिल जाती है। धारणा स्वयं स्मृति चिन्ह पर निर्भर करती है। अतः विस्मरण का तात्पर्य उस प्रक्रिया से है, जिसके कारण स्मृति चिन्ह क्षीण पड़ जाते हैं या मिल जाते हैं।


विस्मरण वह मानसिक प्रक्रिया है, जिसके कारण हम अपनी पूर्व अनुभूतियों को वर्तमान चेतना में लाने में असमर्थ होते हैं। इस परिभाषा में निम्नलिखित बातें मुख्य हैं:


1. विस्मरण एक मानसिक प्रक्रिया है।


2. इसके कारण स्मृति चिन्ह मिट जाते हैं या दुर्बल बन जाते हैं। 


3. फलतः हम अपने पूर्व अनुभवों को वर्तमान चेतना में लाने में असमर्थ हो जाते हैं।