बजटिंग के लाभ - Benefits of Budgeting

बजटिंग के लाभ - Benefits of Budgeting


प्रबन्ध की नियोजन, समन्वय व नियन्त्रण सम्बन्धी क्रियाओं में सहयोग देना ही बजटिंग का मुख्य उद्देश्य होता है। इन तीनों क्रियाओं के प्रभावशील सम्पादन में सहायता देने के अलावा बजटिंग के कुछ मुय लाभ निम्नलिखित है:


(1) यह आधारभूत नीतियों को प्रारम्भिक विचार के लिए बाध्य करती है।


(2) यह व्यवसाय की प्रत्येक क्रिया के सम्बन्ध में कर्मचारियों के दायित्व का निर्धारण करती है।


(3) प्रबन्ध के सभी सदस्यों को लक्ष्य निर्धारण में भाग लेने के लिए बाध्य करती है।


(4) व्यवसाय के सभी विभागों में सहकारिता की भावना पैदा करती है।


(5) सन्तोषजनक फल प्राप्त करने के लिए प्रबन्ध को आवश्यक कदम उठाने के लिए बाध्य करती है।


( 6 ) प्रबन्ध को बाध्य करती है कि व्यवसाय में पर्याप्त व शुद्ध भूतकालीन आंकड़े रखे जायें।


(7) श्रम, सामग्री, पूंजी व अन्य साधनों का अधिकतम व मितव्ययिता के साथ प्रयोग करने में सहायक होती है।


(8) किसी निर्णय पर पहुंचने से पूर्व सम्पूर्ण घटकों पर सामयिक व सावधानी के साथ विचार करने की आदत प्रबन्ध के सदस्यों में पैदा करती है।


(9) व्यवसाय के निम्न वर्ग के कर्मचारियों के दिमाग से यह चीज निकल जाती है कि व्यवसाय की नीतियों व योजनाओं के सम्बन्ध में वे उन्हें कोई जानकारी नहीं है इसका फल यह होता है कि उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।


( 10 ) यह व्यवसाय की क्षमता या उसकी कमी पर प्रकाश डालती है और प्रबन्ध के सुधारात्मक कदम उठाने में सहायता पहुंचाती है।