बुद्धि , बुद्धि की अवधारणा , बुद्धि का मापन

बुद्धि , बुद्धि की अवधारणा , बुद्धि का मापन

बुद्धि शब्द का प्रयोग सामान्य बातचीत मे बहुतायात से किया जाता है। अधिकांश व्यक्ति बुद्धि को किसी स्थूल वस्तु के रूप में देखते है जिसे प्रत्यक्ष रूप में समझा जा सकता है, जबकि बुद्धि वास्तव में अमूर्त होती है। जिसे छूकर या देखकर नहीं समझा जा सकता है। वरन् इसे व्यक्ति के व्यवहार को देखकर जाना जाता है। इस इकाई के तहत हम बुद्धी की अवधारणा उसका मापन उससे जुडी प्रश्न, बुद्धि के सिद्धान्त विशेषकर बहु बुद्धि सिद्धान्त पर ज़ोर देंगे। इसके साथ ही स्मृति की अवधारणा, प्रकृति, प्रकार, विस्मरण के कारण एवं स्मृति को बढ़ाने की युक्तियों के बारे में पढ़ेंगे।


बुद्धि की अवधारणा


बुद्धि एक सामान्य शब्द है जिसका प्रयोग कई अर्थों में किया जाता है। बुद्धि मानव की एक महत्वपूर्ण विशेषता है, जिसका उसके व्यक्तित्व के निर्माण तथा परिस्थिति के अनुसार समायोजित करने में विशेष महत्व है।

बुद्धि के स्वरूप का वर्णन विभिन्न मनोवैज्ञानिकों ने अपने-अपने विचारों के अनुसार किया है। अत: मनोवैज्ञानिकों के द्वारा दी गई, परिभाषाओं का अध्ययन करके ही हम बुद्धि के स्वरूप को समझ सकते है।


मनोवैज्ञानिकों द्वारा दी गई परिभाषाएं निम्नलिखित है-


"बुद्धि एक सामान्य योग्यता है जिसके द्वारा व्यक्ति नई परिस्थितियों में अपने विचारों को जान बूझकर समायोजित कर लेता है"। स्टर्न 


“बुद्धि सापेक्ष रूप से नवीन परिस्थियों में अभियोजित करने की जन्मजात योग्यता है।” -" बर्ट


“बुद्धि पहचानने तथा सीखने की शक्ति है।” - गाल्टन


“किसी समस्या को समझना, उसके विषय में तर्क करना, तथा किसी निश्चित निर्णय पर पहुँचना बुद्धि की आवश्यक क्रियाएं है।” बिने


“अमूर्त वस्तुओं के विषय में सोचने की योग्यता बुद्धि है।” टरमन 


“वास्तविक परिस्थिति के अनुसार अपेक्षित प्रतिक्रिया करने की योग्यता बुद्धि है।” - थार्नडाइक “सीखने की शक्ति ही बुद्धि है"। बकिंघम


बुद्धि का मापन


मनोवैज्ञानिकों में गाल्टन, कैटेल, पीयरसन आदि विद्वानों ने भी अनेक बुद्धि परीक्षाओं का निर्माण किया है परन्तु ये परीक्षाएँ साधारण मानसिक क्रियाओं को मापती थी इसलिए इन्हें बुद्धि परीक्षण नहीं कहा जा सकता। बिने ने सन् 1905 में मनोवैज्ञानिक साइमन की सहायता से भिन्न-भिन्न आयु के बालकों की बुद्धि परीक्षा के लिए प्रश्नावलियां तैयार की जिसे बिने साइमन बुद्धिमानक्रम' कहा गया।