सम-विच्छेद चार्ट - Break- Even Chart
सम-विच्छेद चार्ट - Break- Even Chart
सामान्यता सम-विच्छेद विश्लेषण का चित्रमय प्रदर्शन किया जाता है। इससे प्रबन्ध स्थिति का एक नजर से मूल्यांकन कर सकता है सम-विच्छेद चार्ट विभिन्न उत्पादन या विक्रय स्तरों पर संस्था की लाभ-हानि की स्थिति पर लागतो और आगम का प्रभाव प्रदर्शित करता है। सर्वश्री मेंट्ज, करी और फ्रेन्क के शब्दों में, सम-विच्छेद चार्ट को उत्पादन और बिक्री का लाभ से सम्बन्ध का ग्राफीय रूप में विश्लेषण कहा जा सकता है।" J. Batty के अनुसार सम-विच्छेद चार्ट वह चार्ट या रेखाचित्र होता है जो कि निम्नलिखित को दर्शाता है-
(1) विभिन्न उत्पादन स्तरों पर सम्भाव्य लाभ या हानियाँ
(2) सीमान्त (या परिवर्तनशील ) लागतो और स्थिर लागतों के बीच सम्बन्ध ।
(3) सुरक्षा-सीमा ।
(4) उत्पादन की एक निश्चित इकाई पर लाभार्जन में वृद्धि की दर जैसे प्रति 100 रु. पर लाभ में वृद्धि की दर क्या होगी।
(5) सम-विच्छेद बिन्दु
(6) इस चार्ट पर अंशदान और लाभ मात्रा सम्बन्ध भी दिखलाया जा सकता है।
वार्तालाप में शामिल हों