बजटरी नियन्त्रण , महत्वपूर्ण परिभाषायें - Budgetary control, important definitions

बजटरी नियन्त्रण , महत्वपूर्ण परिभाषायें - Budgetary control, important definitions


बजटरी - नियंत्रण बजटों के माध्यम से प्रबन्धकीय नियन्त्रण की एक तकनीक है। यह प्रबन्ध और लेखा नियन्त्रण की एक ऐसी विधि है जिसके द्वारा कार्य-विधियों, बिक्री तथा उत्पादन की एक निश्चित समय पूर्व ही भविष्यवाणी कर दी जाती है और जब वास्तविक परिणाम मालूम हो जाते हैं तो उनकी तुलना भविष्यवाणी या बजट में निर्धारित लक्ष्यों से की जाती है। वस्तुतः यह बजट प्रमापों के आधार पर व्यावसायिक क्रियाओं के नियन्त्रण अथवा मूल्यांकन की एक तकनीक है।


कुछ महत्वपूर्ण परिभाषायें :


(1) "किसी नीति की आवश्यकताओं के लिये अधिशासियों के उत्तरदायित्वों से सम्बन्धित विभागीय बजट तैयार करना तथा वास्तविक परिणामों की बजट के परिणामों से सतत् तुलना करना जिससे उस नीति के उद्देश्यों की प्राप्ति अथवा उस नीति के परिवतर्नन के लिए दृढ़ आधार प्रस्तुत किया जा सके।" - सी.आई.एम.ए. लन्दन


(2) "बजटरी नियन्त्रण एक ऐसी पद्धति है जिसमें बजटों का वस्तुओं अथवा सेवाओं के उत्पादन और / अथवा विक्रय के समस्त पहलुओं को नियोजित और नियन्त्रित करने के साधन के रूप में प्रयोग किया जाता है।" - जे. बैटी


(3) "बजटरी नियन्त्रण परिव्ययों पर नियन्त्रण करने की एक पद्धति है जिसमें बजटों को तैयार करना, विभागों को समन्वित करना और दायित्व निश्चित करना, वास्तविक निष्पादनों का बजट के अंकों से तुलना करना और अधिकतम लाभप्रदता प्राप्त करने के लिए परिणामों पर कार्य करना सम्मिलित है।" - ब्राउन और हावार्ड


(4) "बजटरी नियन्त्रण किसी व्यवसाय के विभिन्न कार्यों का पूर्व नियोजन है जिससे सम्पूर्ण व्यवसाय नियन्त्रित किया जा सके। - वैल्डन


(5) "बजटरी नियन्त्रण शब्द प्रबन्ध एवं लेखा नियन्त्रण की उस पद्धति के लिए प्रयोग किया जाता है जिसके द्वारा सभी क्रियाकलापों एवं उत्पादन का यथा सम्भव पहले से ही पूर्वानुमान लगा लिया जाताह" और जब वास्तविक परिणामों का पता लगता है तो उनकी तुलना बजट अनुमानों से की जाती है।


(6) "बजटरी नियन्त्रण में सारे अवधि बजटों व बजटरी प्रतिवेदनों का प्रयोग निहित है, जिसमे द्वारा बजट के निर्दिष्ट लक्ष्यों के अनुसार दैनिक क्रियाकलापों का समन्वय, मूल्यांकन एवं नियन्त्रण किया जाता है।" - वैल्श


उपर्युक्त परिभाषाओं का विश्लेषण करने पर हम इस निष्कर्ष पर पहुंचते हैं कि बजटरी नियन्त्रण का आशय बजट के अन्तर्गत निर्धारित प्रमापों को प्राप्त करने के लिये अपनाई गई कार्यविधि पर नियन्त्रण करना है।