बहु-उत्पाद फर्मों के लिये संयुक्त लाभ मात्रा अनुपात ज्ञात करना - Calculating Overall P/V Ratio for Multi-product Firms
बहु-उत्पाद फर्मों के लिये संयुक्त लाभ मात्रा अनुपात ज्ञात करना - Calculating Overall P/V Ratio for Multi-product Firms
एक से अधिक उत्पादों के उत्पादन में लगी कोई फर्म यदि अपने सभी उत्पादों का संयुक्त लाभ मात्रा अनुपात ज्ञात करना चाहती है तो इसके लिये निम्न प्रक्रिया अपनायी जायेगी :
(1) प्रत्येक उत्पाद का पृथक-पृथक लाभ - मात्रा अनुपात ज्ञात करो ।।
(2) प्रत्येक उत्पाद की बिक्री का सभी उत्पादों की कुल बिक्री से प्रतिशत ज्ञात करो
(3) प्रत्येक उत्पाद के लाभ मात्रा अनुपात को उसके विक्रय प्रतिशत से गुणा करो और गुणनफलों का योग करो यह योग ही संयुक्त लाभ मात्रा अनुपात होगा।
संयुक्त लाभ - मात्रा अनुपात से पूरी फर्म का संयुक्त सम-विच्छेद बिन्दु ज्ञात किया जा सकता है सूत्र रूप में-
Overall B.E.P. = Total Fixed Cost / Overall P/V Ratio
वार्तालाप में शामिल हों