रोकड़ बजट एवं वित्तीय बजट - Cash Budget and Financial Budget
रोकड़ बजट एवं वित्तीय बजट - Cash Budget and Financial Budget
वित्तीय बजट रोकड़ बजट का ही एक विस्तृत रूप है। बड़े उपक्रमों में रोकड़ बजट को दो भागों में तैयार किया जाता है रोकड़ बजट तथा वित्तीय बजट ऐसा करने पर रोकड़ बजट में केवल नकद प्राप्तियों तथा नकद भुगतानों की प्रविष्टि की जाती है और नकदी कोष वित्तीय बजट से ज्ञात किया जाता है। इस प्रकार वित्तीय बजट भी तैयार करने पर रोकड़ बजट बहुत संक्षिप्त रह जाता है और इसमें केवल व्यावसायिक क्रियाओं से सम्बन्धित नकद व्यवहारों का ही लेखा रहता है जबकि वित्तीय बजट इन क्रियाओं का नकदी शेषों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह दर्शाता है।
इस प्रकार वित्तीय बजट वित्तीय प्रबन्ध के हाथों में ऐसा महत्वपूर्ण उपकरण है जिसके माध्यम से वह यह जान सकता है कि परिकल्पित अवधि में नकदी की कितनी कमी रहेगी या आधिक्य रहेगा। यदि वित्तीय बजट के अनुसार नकदी की कमी दिखलायी पड़ती है तो इसके लिए प्रबन्ध पहले से ही आवश्यक साधनों की व्यवस्था कर सकता है और यदि नकदी का आधिक्य दिखाई देता है तो इसके लाभदायक विनियोगों, किसी ऋण के भुगतान अथवा लाभांश बाँटने की व्यवस्था की जा सकती है। वित्तीय बजट बनाने के लिये पहले प्रक्षेपित स्थिति विवरण तथा लाभ-हानि खाता भी बनाया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों