रोकड़ प्रबंध मॉडल - Cash Management Model

रोकड़ प्रबंध मॉडल - Cash Management Model


बौमोल का स्कन्ध निर्णय मॉडल

(Baumol's Inventory Decision Model)


डब्लू० जे० बौमोल के अनुसार "जिस प्रकार स्कन्ध निर्णय मॉडल स्कन्ध में विनियोग के प्रबन्धक के लिये उपयोगी है जिसमें स्कन्ध आदेश की अनूकुलतम मात्रा तथा आदेशों की अनुकूलतम संख्या का निर्धारिण किया जाता है उसी प्रकार इस स्कन्ध निर्णय मॉडल (मितव्ययी आदेश मात्रा मॉडल) को रोकड़ के प्रबन्ध के लिये भी अपनाया जा सकता है। इसमें रोकड़ को स्कन्ध की भाँति माना जा सकता है। एक फर्म द्वारा अपनी भावी माँग को पूरा करने के लिये रोकड का पर्याप्त कोष रखा जाता है। स्कन्ध निर्णय मॉडल से रखी जाने वाली रोकड की अनुकूलतम राशि का निर्धारण तथा उस समय का निर्धारण करते है जब विपण्य प्रतिभूतियों एवं अल्पकालीन विनियोगों को बेच कर रोकड प्राप्त करना चाहिए अथवा जब रोकड़ की राशि का विपण्य प्रतिभूतियों एवं अल्पकालीन विनियोगों में विनियोग करना चाहिये। इस मॉडल में रोकड शेष रखने की लागत अर्थात विनियोगों पर अर्जित किया जा सकने वाले ब्याज की हानि और प्रतिभूतियों का विक्रय करने पर वहन की जाने वाली लागत ( व्यवहार लागत) के मध्य सन्तुलन स्थापित करने हैं।