व्यवहार तकनीकी की विशेषताएँ - Characteristics of Behavioural Technology

व्यवहार तकनीकी की विशेषताएँ - Characteristics of Behavioural Technology


1. व्यवहार तकनीकी वैज्ञानिक विधियों द्वारा शिक्षक के कक्षा व्यवहारों का निरीक्षण, विश्लेषण एवं व्याख्या करती है।


2. यह मनोविज्ञान के सिद्धांतों एवं उपायों पर केन्द्रित है।


3. यह शिक्षक के शाब्दिक एवं अशाब्दिक दोनों ही प्रकार के व्यवहारों के विकास में सहायक है।


4. यह संज्ञानात्मक एवं क्रियात्मक दोनों ही प्रकार के उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक है।


5. यह सीखने के लिये पुनर्बलित तथा पृष्ठ-पोषित अभ्यास पर बल देती है।


6. यह शिक्षण की वैयक्तिक विभिन्नता पर आधारित होती है।


7. यह शिक्षक के व्यवहार में परिवर्तन के लिए सिद्धांतों तथा प्रविधियों का विकास करती है।


8. यह पुनर्बलित एवं पृष्ठपोषित अभ्यास द्वारा शिक्षकों में शिक्षण कौशलों का विकास करती है। उपर्यक्त व्याख्या से स्पष्ट है कि व्यवहार तकनीकी शिक्षकों के शाब्दिक तथा अशाब्दिक दोनों प्रकार के कक्षा व्यवहारों में परिवर्तन के लिए मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों तथा उपायों का उपयोग करती है। यह वैज्ञानिक रीति से शिक्षक व्यवहार का अध्ययन कर इसमें सुधार के लिए नवाचारी प्रविधियों का विकास करती है।