सृजनशील विद्यार्थी के लक्षण अथवा विशेषताएं - Characteristics of a creative student

सृजनशील विद्यार्थी के लक्षण अथवा विशेषताएं - Characteristics of a creative student


a) सृजनशीलता विद्यार्थी के व्यवहार में मौलिकता होती है। 


b) उसके अन्दर स्वयं निर्णय लेने की क्षमता होती है।


c) सृजनशील विद्यार्थी में संवेदना अधिक होती है।


d) वे किसी भी कार्य को गम्भीरता से लेते है। 


e) वे अपने कार्य को अपना समझकर उत्तरदायित्व पूर्ण ढंग से करते है।


f) उनके विचार तथा अभिव्यक्ति में प्रवाहात्मकता होती है।


g) उनमें उत्सुकता के कारण कुछ-न-कुछ करने की लगन बनी रहती है।


h) उनका व्यवहार लचीला होता है। वे आवश्यकतानुसार व्यवहार को परिवर्तित कर लेते है। 


i) हर काम को विस्तार में कहने व करने की उनकी आदत होती है।


j) उनमें प्रगतिशीलता होती है।


k) उनमें रहस्यपूर्ण, अशांत तथा अनजान के प्रति आकर्षण व निर्भयता होती है।


I) उन विद्यार्थियों में वस्तुओं में निहित सम्बन्धों को देखने और सम्बन्ध स्थापित करने की योग्यता होती है।


m) उनके अन्दर कल्पना शक्ति की प्रचुरता होती है।


n) उनमें उच्चतर की सौन्दर्यानुभूति, सौन्दर्य ग्राह्यता व सौन्दर्यपरक क्षमता होती है। वे किसी सुन्दर वस्तु की तरफ शीघ्र आकर्षित होते हैं व उसकी सराहना भी करते है।


o) उनमें विपरीत परिथितियों में सामंजस्य करने में तथा साहस भरे कार्यों के लिए चुनौती स्वीकार करने की क्षमता होती है।


p) रचनाशीलता विद्यार्थी में किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मविश्वास की प्रचुरता होती है।


q) उनमें एक ही समय में कई विचारों का सम्मुख रखने की योग्यता होती है।


r) उनमें स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की योग्यता होती है।


s) उनमें विरोधी तत्वों का समन्वय करने की क्षमता होती है।


t) उनमें आनेवाली समस्याओं की पूर्व कल्पना होती है।


u) वे कठिनाईयों से जूझना जानते है।