प्रतिभाशाली विद्यार्थी के लक्षण अथवा विशेषताएँ - Characteristics of a gifted student
प्रतिभाशाली विद्यार्थी के लक्षण अथवा विशेषताएँ - Characteristics of a gifted student
1. प्रतिभाशाली विद्यार्थी की बुद्धिलब्धि साधारणतया 130 से ऊपर होती है।
2. नैतिक अभिवृत्तियों में श्रेष्ठता होती है।
3. शैशवावस्था में अपेक्षाकृत शीघ्रता से खड़ा होना, चलना तथा बोलना सीख लेते है।
4. इनकी निरीक्षण शक्ति तीव्र होती है।
5. स्मरण शक्ति कुशाग्र होती है।
6. तत्काल उत्तर देने की क्षमता होती है।
7. विचारों में मौलिकता होती है।
8. ज्ञान को स्पष्ट करने की योग्यता होती है।
9. विचारों को तार्किक विधि से प्रस्तुत करने की शक्ति होती है।
10. शब्दावली विशाल होती है।
11. वर्तनी तथा वाचन में पर्याप्त श्रेष्ठता होती है।
12. विद्यालय में अध्ययन हेतु नियमित रूप से उपस्थित होते है।
13. इन विद्यार्थियों का सामान्य परिपक्वता स्तर ऊंचा होता है।
14. प्रतिभाशाली विद्यार्थी तथ्यों के बीच शीघ्र सम्बन्ध स्थापित कर लेते है।
15. विद्यालय विषयों की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर लेते है।
वार्तालाप में शामिल हों