बाल श्रमिकों की शिक्षा - child labor education
बाल श्रमिकों की शिक्षा - child labor education
शिक्षा के अधिकार कानून के उपरांत 14 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए शिक्षा मूल अधिकार है। इस दिशा में बाल श्रमिकों की शिक्षा के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए सर्वप्रथम परिवार और समुदाय को इन बच्चों को बाल श्रम में शामिल होने से रोकना होगा।
नीतिगत स्तर पर नियोक्ताओं को इस प्रकार की श्रम नियुक्ति के लिए हतोत्साहित करना होगा। इसके उपरांत मुख्य धारा की शिक्षा में इन्हें शामिल करने के लिए सेतु पाठ्यक्रमों को प्रारंभ करना होगा जिससे इन्हें इनकी उम्र के अनुसार कक्षा में प्रवेश दिलाया जा सकें। इन बच्चों के परिवेश को ध्यान में रखते हुए अधिगम गतिविधियों का विकास करना होगा। ऐसे बच्चे कई बार प्रथम पीढ़ी के शिक्षार्थी होते हैं इसलिए इनके अभिभावकों से लगातार संपर्क बनाए रखना होगा। इन बच्चों को सीखाने के लिए इनके रोजमर्रा के कार्यानुभवों को माध्यम बनाना होगा। बच्चों की सुरक्षा हेतु कानून को लागू करने, बच्चों को काम से हटाकर ऐसे विशेष विद्यालयों में भेजना जहां उन्हें अनौपचारिक शिक्षा एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ साथ पोषक आहार मिले और छात्रवृत्ति उपलब्ध हों, का प्रयास करना होगा।
वार्तालाप में शामिल हों