शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.) - College of Teacher Education (CTE)

शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय (सी.टी.ई.) - College of Teacher Education (CTE)


स्थापना:- १९८७-८८


उद्देश:- शैक्षिक नवाचार की गुणवत्ता को बढ़ाने की दृष्टि से १९८७-८८ में विभिन्न चरणों में सी टी. ई. की स्थापना की गई। शिक्षक-शिक्षा महाविद्यालय के कार्य (Functions of C.T.E.)


१) माध्यमिक शिक्षा के लिए विभिन्न शिक्षक तैयार करना इसके लिए सेवा पूर्व शिक्षक शिक्षा (बी.एड.) पाठयक्रम का प्रशिक्षण देना।


(२) सेवारत शिक्षकों के लिए कार्यक्रम का आयोजन करना।


३) सेवारत शिक्षकों के लिए विषय संबंधी पाठ्यक्रम का आयोजन करना।


४) विद्यालयों और महाविद्यालयों में नवाचार व प्रयोग के कार्यक्रम का संचालन करना।


(५) मूल्य आधारित शिक्षा कार्यानुभव, पर्यावरण शिक्षा, जनसंख्या शिक्षा, कंम्प्यूटर शिक्षा आदि से सम्बंधित प्रशिक्षण देना।


६) शिक्षक- शिवा में सामुदायिक कार्य में सहायता देना


(७) व्यावसायिक संस्थाओं को सहायता देना।


निष्कर्ष:- शिक्षक शिक्षा महाविद्यालयों की स्थापना माध्यमिक शिक्षा के अध्यापकों के लिए सेवारत एवं सेवा पूर्व कार्यक्रमों के आयोजन के लिए की गई है। और इन महाविद्यालयों का उद्देश द्वितीय श्रेणी अध्यापकों को प्रशिक्षण देना, पाठयकमी का क्रियान्वयन करना और उनके ज्ञान का नवीनीकरण करना है।