संवाद और शिक्षण का सम्बन्ध - communication and learning

 संवाद और शिक्षण का सम्बन्ध - communication and learning


संवाद कक्षा की सक्रियता का लक्षण है। सामान्य तौर पर किसी भी कक्षा में संवाद की स्थिति के ये रूप हो सकते हैं-


1. एकछात्र व एक अध्यापक के बीच


2. छात्रों के बीच


3. कई छात्रों व अध्यापक के बीच


शिक्षण की प्रक्रिया में संवाद विधि चिन्तन के एक प्रेरक के रूप में काम करती है तथा अध्यापक व छात्रों के बीच निरन्तर एक चुनौतीभरा बातावरण बनाती है। साथ ही दोनों में मैत्रीपूर्ण परिस्थितियों का निर्माण करती है। उपनिषदों की शिक्षण प्रणाली के अन्तर्गत एक साथ मिलकर बैठने व चिन्तन करने की ओर संकेत है।


संवाद का सामान्य रूप मौखिक रहता है। अतः भाषा की इसमें प्रमुख भूमिका रहती है। इस सवाद को छोटेछोटे समूहों अथवा बड़े समूहों की शिक्षण प्रक्रिया के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।