तुलनात्मक विधि , परिभाषा - Comparative Method, Definition

तुलनात्मक विधि , परिभाषा - Comparative Method, Definition

तुलनात्मक विधि वह विधि है जिसमें दो या दो से अधिक चीजों की तुलना किया जाता है। उच्च कक्षाओं में तुलना, समानता. विषमता आदि शिक्षण के लिए ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस विधि का भी सामाजिक विज्ञान शिक्षण में उपयोग किया जा सकता है।


परिभाषा


“जिस विधि में दो से अधिक चीजों, घटना, व्यक्ति की तुलना की जाती है, उस विधि को तुलनात्मक विधि कहते हैं।"


विषयवस्तु के अनुसार छात्रों में पाठ्यांश की तुलना करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। छात्रों में तुलना के. करने का काम क्रमबद्ध होना चाहिए। तुलनात्मक अध्ययन छात्रों के समूह बनाकर, प्रतियोगिता का आयोजन कर, श्यामपट का उचित उपयोग कर सफल बना सकते हैं।