समायोजनात्मक प्रक्रिया के घटक - components of the adjustment process
समायोजनात्मक प्रक्रिया के घटक - components of the adjustment process
समायोजनात्मक प्रक्रिया के अनेक घटक होते हैं। व्यक्ति की आवश्यकताओं को समायोजनात्मक प्रक्रिया का केन्द्र बिन्दु माना जाता है । आवश्यकताओं में जैविक एवं मनोसामाजिक दोनों प्रकार की आवश्यकताएं सम्मिलित होती हैं। दूसरा घटक परिवेश की विशेषताओं को माना जाता है। परिवेश की विशेषताएं आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक हो सकती है या बाधक हो सकती है। यदि परिवेशीय परिस्थितियां व्यक्ति की आवश्यकताओं के अनुकूल होती है तो समायोजन की दशा का निर्माण सरलतापूर्वक हो जाता है। जब परिवेश की देय परिस्थितियां आवश्यकताओं की पूर्ति में बाधक होती है तब व्यक्ति को विभिन्न विकल्पों की तुलना का कार्य करना पड़ता है। उसे यह निर्धारण करना होता है कि वह अपनी आवश्यकता और व्यक्तित्व को प्रभावित करेगा ( या परिवर्तित करेगा ) या परिवेशीय परिस्थितियों को अपनी नियंत्रणात्मक सामर्थ्य के माध्यम से परिवर्तित करके अपने अनुकूल बना लेना व्यक्ति का व्यक्तित्व,
व्यक्ति की शारीरिक और मानसिक क्षमताएं और विशेषताएं समायोजनात्मक प्रक्रिया में उपकरण की भांति है। सरल या जटिल दोनों ही परिस्थितियों में लक्ष्य की प्राप्ति और स्थापना इस उपकरण की सहायता से ही संभव हो पाती है।
समायोजन वस्तुतः समायोजनात्मक प्रक्रिया के उपर्युक्त तीन घटकों के मध्य संतुलन स्थापित करने की क्रिया है । जिन व्यवहार प्रणालियों द्वारा समायोजनात्मक संतुलन स्थापित होना संभव होता है उन्हें समायोजनात्मक प्रतिक्रियाएं या समायोजनात्मक व्यवहार कहते हैं। समायोजनात्मक प्रक्रिया का आरम्भ व्यक्ति की आवश्यकताओं के सक्रियकरण के साथ होता है। आवश्यकताओं की उत्पत्ति होने पर व्यक्ति अपनी आदत प्रणाली में से अनुक्रमिक आधार पर बहुधा प्रयुक्त होने वाली एवं वरीयता में प्रथम स्थान पर अवस्थिति अनुक्रिया के माध्यम से लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयत्न करता है। जब व्यक्ति के प्राथमिक प्रयास आवश्यकताओं से संबंधित लक्ष्य को प्राप्त करने मे सफल हो जाते हैं तब समायोजन की सहज स्थापना हो जाती है । किन्तु जब प्राथमिक प्रयत्न विफल हो जाते हैं। तब व्यक्ति को समायोजनात्मक प्रक्रिया के तीन घटकों के मध्य सन्तुलन की स्थापना हो जाय। अनेक बार व्यक्ति के विभिन्न प्रयत्नों के पश्चात भी समायोजन स्थापित नहीं हो पाता है।
वार्तालाप में शामिल हों