कंप्यूटर सहायक अनुदेशन - computer assistant instruction
कंप्यूटर सहायक अनुदेशन - computer assistant instruction
इससे अभिप्राय ऐसी अनुदेशन तकनीकी से है जिसके अंतर्गत छात्र तथा कंप्यूटर सयंत्र ( जिसमें सॉफ्टवेर के रूप में वांछित सामग्री रहती है) के बीच एक ऐसी योजनापूर्ण अंतःक्रिया चलती रहती है जिसके फलस्वरूप छात्रों को अपनी क्षमताओं तथा अधिगम गति का अनुसरण करते हुए वांछित उद्देश्यों की प्राप्ति में समुचित सहायता प्राप्त होती रहती है। शिक्षा में मुख्य रूप से कंप्यूटर तीन प्रकार से उपयोग में आते हैं शोध उपकरण के रूप में, प्रबंधन उपकरण के रूप में, तथा शिक्षण- अधिगम के रूप में।
कंप्यूटर सहायक अनुदेशन की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-
• छात्र को व्यक्तिगत रूप से शिक्षण प्राप्त होता है
• विभिन्न योग्यता वाले छात्र अपनी गति से शिक्षण ग्रहण करते हुए आगे बढ़ सकते है
• एक कंप्यूटर अनेक छात्रों की शिक्षण अथवा अनुदेशन के लिए प्रयोग होता है ।
• इसमें प्रत्युत्तर छात्र अपनी ही गति से देते है और यह उन्हें अपनी गति और उपलब्धि दोनों के प्रगति करने का अवसर प्रदान करता है अनुसार-
• इसमें छात्रों को परिणाम तुरंत मिल जाता है।
• इसके माध्यम से छात्रों को अभ्यास के अवसर भी प्रदान किए जाते हैं।
• विविध कौशलों के विकास में भी यह सहायता देता है।
वार्तालाप में शामिल हों