कार्य विश्लेषण की अवधारणा - concept of job analysis

कार्य विश्लेषण की अवधारणा  - concept of job analysis


शिक्षण-अधिगम के प्रबंधन की दृष्टि से नियोजन से तात्पर्य प्रबंधन प्रक्रिया की उस प्रारंभिक सीढ़ी या सोपान से है, जिसके अंतर्गत शिक्षण-अधिगम उद्देश्यों के भली-भाँति निर्धारण और उनकी समुचित उपलब्धि के बारे में पूर्व कार्य योजना बनाने का प्रयत्न किया जाता है।


नियोजन में प्रयुक्त आवश्यक सोपान :


1. लक्ष्य अथवा उद्देश्यों का निर्धारण 


2. उपलब्ध परिस्थितियों की जानकारी


3. उद्देश्यों की प्राप्ति के संदर्भ में सहायक और बाधक तत्वों की जानकारी


4. उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजना का निर्माण


अगर नियोजन सम्बन्धी उपरोक्त चारों मुख्य बातों या पहलुओं को नियोजन का आधार बनाया जाए तो शिक्षक द्वारा शिक्षण-अधिगम प्रबंधन के भलीभाँति नियोजन के लिए की जाने वाली क्रियाओं को


सामान्य तौर पर निम्न दो श्रेणियों में बाँटा जा सकता है -


1. शिक्षण-अधिगम या उद्देश्यों का निर्धारण


2. उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु कार्य विश्लेषण