विशिष्ट बच्चों के लिए परामर्श - counseling for specific children
विशिष्ट बच्चों के लिए परामर्श - counseling for specific children
प्रकृति का नियम है कि सम्पूर्ण संसार में कोई भी दो व्यक्ति एक जैसे नहीं होते हैं। वे पर्याप्त रूप में एक दूसरे से भिन्नता व्यक्त करते हैं। यहाँ तक कि जुड़वाँ बच्चे जो कि शक्ल-सूरत में तो एक जैसे दिख सकते हैं लेकिन वे भी अपने स्वभाव, बुद्धिलब्धि, रूचि, शारीरिक, मानसिक तथा संवेगात्मक विकास में एक दूसरे से भिन्नता प्रदर्शित करते हैं। इन विभिन्नताओं का कारण व्यक्ति के अपने हाथों में नहीं होता है। ये विभिन्नताएँ वंशानुक्रम एवं वातावरण के प्रभाव के परिणामस्वरूप उत्पन्न होती हैं। विभिन्नताओं के ज्ञान से हम यह अंदाज़ा लगा सकते हैं कि कोई व्यक्ति आने वाले जीवन में किस सीमा तक सफलता प्राप्त कर सकता है। क्योंकि व्यक्ति व्यवहार विभिन्नताओं द्वारा नियंत्रित होता है।
हम यह भी कह सकते हैं कि ये विभिन्नताएँ ही व्यक्ति के व्यक्तिगत और सामाजिक व्यवहार को स्वरूप प्रदान करती हैं। व्यक्ति की विभिन्नताओं के अनुकूल परिस्थितियों का विकास किया जाना भी अत्यंत आवश्यक है ताकि व्यक्ति का उपयुक्त समायोजन किया जा सके तथा वह कठिन परिस्थितियों का सामना करने के योग्य बन सके। व्यक्ति की इन विभिन्नताओं को माप कर उनके अनुकूल मार्गदर्शन कार्यक्रम का संचालन किया जाना चाहिए ।
व्यक्ति की इन विभिन्नताओं के अनुकूल विशिष्ट मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। आगे विशिष्ट आवश्यकताओं वाले समूह को दिए जाने वाले विशिष्ट मार्गदर्शन के स्वरूप की व्याख्या की गयी है।
वार्तालाप में शामिल हों