मोदिगिल्यानी एवं मिलर मॉडल की आलोचनाएँ - Criticisms of Modigilani and Miller Models
मोदिगिल्यानी एवं मिलर मॉडल की आलोचनाएँ - Criticisms of Modigilani and Miller Models
अनेक विद्वानों ने इस मॉडल की आलोचनाएँ की है जो निम्नलिखित है:
1. मॉडल की यह मान्यता है कि आय पर कोई कर नहीं लगाया जाता है। यह मान्यता वास्तविकता से परे है।
2. इस मॉडल में निर्गमन लागत को शून्य माना गया है जबकि अंशों के निर्गमन पर कमीशन, दलाली आदि का भुगतान करना पड़ता है।
3. इस मॉडल में यह माना जाता है कि बाजार पूर्ण है जबकि वस्तुस्थिति यह है कि पूँजी बाजार व्यवहार में अपूर्ण पाया जाता है।
4. विनियोक्ता यह चाहते हैं कि आय को लाभांश के रूप में वितरित किया जाये जिससे वे लाभ का विनियोजन दूसरी प्रतिभूतियों में कर सके।
5. यह मानना कि कंपनी के भविष्य के संबंध में कोई अनिश्चितता या जोखिम नहीं है, सही नहीं है। व्यवहार में प्रायः अनिश्चितता की स्थिति विद्यमान रहती है क्योंकि भविष्य के बारे में सही-सही पूर्वानुमान लगाना संभव नहीं होता है।
वार्तालाप में शामिल हों