परिभाषा , व्याख्यान विधि - Definition, Lecture Method

परिभाषा , व्याख्यान विधि - Definition, Lecture Method

“व्याख्यान उन तथ्यों, सिद्धान्तों, प्रत्ययों सम्बन्धों का स्पष्टीकरण है जिन्हें शिक्षक चाहता है कि उसके सुनने वाले समझें।"

(रिस्क)


"बड़ी कक्षाओं में प्रयोग की जाने वाले पद्धति व्याख्यान एक व्यावहारिक विधि है।”

(बाईनिंग एवं बाईनिंग)


“व्याख्यान शिक्षण की शास्त्रीय पद्धति है जिसमें शिक्षक औपचारिक रूप से नियोजित रूप में किसी प्रकरण या समस्या पर भाषण देता है।"

(जेम्स एम. ली.)


व्याख्यान विधि


व्याख्यान विधि से छात्रों को अध्ययन में कोई असुविधा न होकर सुबोध तथा सुगम रूप से सिखाया जा सकता है। इस विधि द्वारा शिक्षक इकाई की संक्षिप्त रूपरेखा रख सकता है। व्याख्यान देते समय तैयारी के साथ शिक्षक को विषय के प्रति रूचि तथा उत्साह प्रदर्शित करना चाहिए। व्याख्यान के साथ-साथ अतिरिक्त स्रोत कैसे उपलब्ध होंगे, इसकी जानकारी छात्रों को देना जरूरी है। विषय स्पष्टीकरण के लिए यह विधि उपयुक्त है। छात्रों को सरल तथा सुबोध बनाने के लिए शिक्षक को उचित प्रयास करना जरूरी है। छात्रों की समय बचत, स्वाध्ययन, नवीन कार्य निर्धारण के लिए इस विधि का पर्याप्त उपयोग करना चाहिए। ऐतिहासिक विषय की प्रस्तावना तथा सारांश के लिए व्याख्यान विधि महत्वपूर्ण है।