पाठ्यक्रम की परिभाषा - definition of curriculum

पाठ्यक्रम की परिभाषा - definition of curriculum


पाठ्यक्रम की परिभाषा अनेक विद्वानों ने अपने-अपने ढंग से देने का प्रयास किया है। कुछ प्रमुख परिभाषा यहाँ दी जा रही हैं


"उच्चतर जीवन के लिए प्रतिदिन और चौबीस घंटे की जा रही समस्त क्रियाएँ पाठ्यक्रम के अंदर आ जाती हैं"

बबिट


“पाठ्यक्रम को किसी विद्यार्थी द्वारा लिए जाने वाले विषयों के रूप में परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए। पाठ्यक्रम की कार्यात्मक संकल्प ना के अनुसार इसके अंतर्गत वह सब अनुभव आ जाते हैं जो विद्यालय में शिक्षा के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं।"

- बाल्टलर एस. मनेरा (शब्द कोष)


पाठ्यक्रम कलाकार (शिक्षक) के हाथ में एक साधन है, जिससे वह अपनी सामग्री (शिक्षार्थी) को अपने में आदर्श (उद्देश्य) के अनुसार अपनी चित्रशाला (विद्यालय) में ढाल सके।”

कनिंघम


“सीखने का विषय या पाठ्यक्रम, पदार्थों, विचारों और सिद्धांतों का चित्रण है जो निरंतर उद्देश्यपूर्ण क्रियान्वषण से साधन के रूप में आ जाते हैं।"

डी.वी.


माध्यमिक शिक्षा आयोग के अनुसार, “पाठ्यक्रम का अर्थ केवल उन सैद्धांतिक विषयों से नहीं है जो विद्यालयों में परंपरागत रूप से पढ़ाए जाते हैं, बल्कि इसमें अनुभवों की वह संपूर्णता भी सम्मिलित होती है, जिनको विद्यार्थी विद्यालय, कक्षा, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, कार्यशाला, खेल के मैदान तथा शिक्षक एवं छात्रों के अनेकों अनौपचारिक संपर्कों से प्राप्त करता है। इस प्रकार विद्यालय का संपूर्ण जीवन पाठ्यक्रम हो जाता हैं जो छात्रों के जीवन के सभी पक्षों को प्रभावित करता है और उनके संतुलित व्यक्तित्व के विकास में सहायता देता है।”


“पाठ्यक्रम पाठ्यवस्तु का सुव्यवस्थित रूप है जो बालकों की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु तैयार किया जाता है।"

बेन्टा और क्रोनेनबर्ग