माँग की परिभाषा - Definition of Demand

माँग की परिभाषा - Definition of Demand


माँग की प्रमुख परिभाषाएँ निम्न हैं:


(1) प्रो. पेन्सन के अनुसार, माँग एक प्रभावपूर्ण इच्छा है जिसमें तीन बातें शामिल हैं- (प) वस्तु को प्राप्त करने की इच्छा, (पप) वस्तु को खरीदने हेतु पर्याप्त साधन तथा (पपप ) साधनों को व्यय करने की तत्परता।"


(2) प्रो. जे. एस. मिल (JS Mill) के शब्दों में माँग शब्द का अभिप्राय माँगी गई मात्रा से लगाया जाना चाहिए जो कि एक निश्चित मूल्य द्वारा कय की जाती है। माँग की मात्रा स्थिर मात्रा नहीं होगी। यह तो सामान्य मूल्य के साथ बदलती रहती है। 


(3) प्रो. मेयर्स (Mayers) के अनुसार किसी वस्तु की माँग उन वस्तुओं की मात्राओं की सारणी होती है जिन्हें केता समय विशेष पर सभी सम्भव मूल्यों पर खरीदने के लिए तैयार रहता है।""


उपर्युक्त परिभाषाओंके आधार पर यह निश्कर्श निकाला जा सकता है कि माँग में निम्न पाँच तत्व पाये जाते हैं-


(i) वस्तु को प्राप्त करने की इच्छा,


(ii) वस्तु को प्राप्त करने हेतु पर्याप्त साधन,


(iii) वस्तु विशेष पर साधन व्यय करने की तत्परता,


(iv) वस्तु की इच्छा कीमत विशेष से सम्बन्ध रखती है,


(v) माँग का सम्बन्ध समय विशेष से होता है।