विकास की परिभाषा - definition of development

विकास की परिभाषा - definition of development


'विकास' एक व्यापक शब्द है और उसमें उन्नति, कल्याण और बेहतर जीवन की अभिशालाएं अंतर्निहित है। कोई समाज विकास के ज़रिए समाज के लिए अपनी दृष्टि को समग्रता में स्पष्ट करता है और अपने दृष्टिगत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रयोग किए जाने वाले तरीके को प्रस्तुत करता हैं। यद्यापि इस 'विकास' शब्द का प्रयोग आमसि पर आर्थिक विकास की दर में वृद्धि तथा समाज के आधुनिकीकरण जैसे सीमित अर्थ तक ही सिमट कर रह गया है। प्राय: देखा जाता है कि विकास को पूर्व निर्धारित लक्ष्यों या बांध, उद्योग और अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा कर लेने तक ही सीमित मान लिया जाता है और विकास का लक्ष्य समाज के व्यापक दृष्टि को ध्यान में रखकर निर्धारितनहीं किया जाता हैं, जिसके चलते समाज के कुछ हिस्से का भला तो होता है, किंतु दूसरी तरफ कुछ लोगों को घर, जमीन, जीवन-शैली की अपूर्तनीय क्षति भी उठानी पड़ती है।


दुनिया के अनेक देशों में विकास के संदर्भ में यह सवाल उठाया जा रहा है कि विकास की प्रक्रिया में क्या लोगों के अधिकारों का सम्मान प्राप्त है? क्या विकास के लाभ और दायित्व का वितरण हुआ? और विकास की प्राथमिकताओं के बारे में फ़सले लोकतांत्रिक तरीके से लिए गए? इन सवालों के चलते विकास आज काफी विवादस्पद मुद्दा बन चुका है। दुनिया के कई देशों में विकास के जो मॉडल अपनाएं जा रहे हैं वे तीखी बहस और आलोचनाओं के केंद्र में है और उनकी जगह वैकल्पिक मॉडल पर विचार किए जा रहे हैं तीखी बहस और आलोचनाओं के परिस्थितियों में यह आवश्यक हो गया है कि विकास की एक व्यापक समझ विकसित हो जो विकास के प्रतिमान के रूप में अपनाया जा सके।