शिक्षा की परिभाषा - definition of education
शिक्षा की परिभाषा - definition of education
डीवी के शब्दों में "शिक्षा उन सब शक्तियों के विकास का नाम जिनके द्वारा मनुष्य में अपने वातावरण पर नियंत्रण रखने तथा अपनी समस्त शक्तियों के विकास का सामर्थ्य उत्पन्न होता हो।" डीवी के अनुसार शिक्षा प्रक्रिया के दो अंग है (1) मनोविज्ञान, (2) समाज मनोविज्ञान द्वारा डीवी शिक्षा को बालक की अभिरुचियों तथा अर्तप्रवृत्तियों के अध्ययन में सहायता पहुंचाना मानता है तथा यह भी मानता है कि सामाजिक जीवन की कुशलता ही शिक्षा को प्रेरणा देती है। बालक के बौद्धिक, शारीरिक अथवा अन्य प्रकार के विकास में समाज का ही हाथ रहता है। मनोविज्ञान पर आधारित शिक्षा समाजोन्मुखी होनी चाहिए। स्कूल एक विशिष्ट जातीय समाज है।"
सामाजिक जीवन में क्रियाशील रहते हुए ही मनुष्य शिक्षा प्राप्त करता है। समाज के अनुरूप ही शिक्षा होनी चाहिए। सामाजिक हितों में भाग लेने के कारण ही बुद्धि का विकास होता है। अनुभव परिवर्तित तथा संशोधित होते रहते हैं तथा अनुभव ही शिक्षा का आधार है। प्रजातंत्र में समाज तथा व्यक्तिगत हितों में सामंजस्य स्थापित हो सकता है। अतः प्रजातंत्र पर ही आधारित शिक्षा उचित है। आत्मसंयमी, स्वप्रेरित क्रियाशील प्राणी ही समाज का आदर्श प्राणी है। प्रजातंत्र में इन्हीं गुणों का विकास होता है तथा स्कूलों को इन्हीं गुणो पर चिंतन करना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों