भारतीय विद्वानों द्वारा दी गयी शिक्षा की परिभाषाएँ - Definitions of education given by Indian scholars

भारतीय विद्वानों द्वारा दी गयी शिक्षा की परिभाषाएँ - Definitions of education given by Indian scholars


शिक्षा का व्यापक अर्थ भारतीय विद्वानों की निम्नांकित परिभाषाओं से स्पष्ट होता है।


मनुष्य की अन्तनिर्हित पूर्णता की अभिव्यक्ति ही शिक्षा है।

(स्वामी विवेकानद)


शिक्षा से मेरा तात्पर्य उस प्रक्रिया से है जो बालक एवं मनुष्य के शरीर, मन एवं आत्मा के सर्वोत्कृष्ट रूपों को प्रस्फुटित कर दे।

(महात्मा गांधी)


बालक एवं मानव में पूर्णरूप से शारीरिक, बौद्धिक एवं अध्यात्मिक बल की सर्वागीण उन्नति हो ।

(श्री अरविंद घोष)


जीवन को समझना अपने आप को समझता है और ये दोनों शिक्षा का प्रारम्भ तथा अन्त है।

(- कृष्णमूर्ती)


सर्वोच्च शिक्षा वह है जो हमें केवल सूचनाएं नहीं देती परन्तु हमारे जीवन और संपूर्ण सृष्टि से तादात्म्य स्थापित करती है।

(-रवीन्द्रनाथ टैगोर)


"शिक्षा एक प्रक्रिया है, एक सामाजिक कार्य है, जो समाज अपने हित के लिए करता है"।

(- बी. एन. झा.)


शिक्षा मानव को सुसंस्कृत बनाने का माध्यम है।

(- शिक्षा नीति, 1986)