सीखने की परिभाषाएँ - definitions of learning

सीखने की परिभाषाएँ - definitions of learning


 हेनरी स्मिथ के अनुसार, “अनुभव के प्रतिफल के रुप मे नए व्यवहार का अर्जन अथवा पुराने का सुदृढीकरण या निर्बलीकरण अधिगम है।”

("Learning is the acquisition of new behaviour or the strengthening or weakening of old behaviour as the result of experience") 


गेट्स के अनुसार, “अनुभव तथा प्रशिक्षण के द्वारा व्यवहार का उन्नयन अधिगम है।” 

("Learning is the modification of behaviour through experience and training.")


किम्बले के अनुसार "पुनर्बलित अभ्यास के फलस्वरुप व्यवहारजन्य क्षमता में जाने वाले अपेक्षाकृत स्थाई प्रकृति का परिवर्तन अधिगम है।"

"Learning is a relatively permanent change in behavioural potentiality that occurs as a result of reinforced practices"


वुडवर्थ के अनुसार, "नवीन ज्ञान एवं अनुक्रियाओं को प्राप्त करने की प्रक्रिया, अधिगम प्रक्रिया कहलाती है।”

"The process of acquiring new knowledge and responses is the process of learning.


स्निकर के अनुसार, “अधिगम व्यवहार में उतरोत्तर सामजस्य की प्रकिया है।”

"Learning is a process of progressive behaviour adaptation"


-Skinnerand Crow


क्रॉनबैक के अनुसार, “अधिगम अनुभव के परिणामस्वरुप व्यवहार परिवर्तन द्वारा प्रदर्शित होता है।

"Learning is shown by a change in behaviour as a result of experience"


जे.पी. गिलफोर्ड के अनुसार, "व्यवहार में परिवर्तन अधिगम है।”

“Any change in behaviour is a learning"


उपरोक्त परिभाषाओं के विश्लेषण से स्पष्ट है कि-


1. अधिगम कोई परिणाम न होकर प्रकिया है।


2. अधिगम सदैव उद्देश्यपूर्ण होता है।


3. अधिगम का क्षेत्र अत्यन्त व्यापक होता है। इसमें मानव व्यवहार के सभी क्षेत्र, यथा ज्ञानात्मक, भावात्मक, तथा क्रियात्मक समाहित रहते है।


4. अधिगम व्यवहार परिवर्तन की प्रकिया है।


5. अधिगम की प्रकिया सार्वभौमिक होती है।


6. अधिगम लगभग स्थाई प्रकार का व्यवहार परिवर्तन है।


7. अधिगम अभ्यास, प्रशिक्षण तथा अनुभव पर आधारित होता है।