समाजमिति की व्याख्या - Details of Sociogram

 समाजमिति की व्याख्या - Details of Sociogram


उपरोक्त सोशियोंग्राम में विद्यार्थी '0' कक्षा का आकर्षण केंद्र है। सभी विद्यार्थी उसे चाहते हैं। लेकिन, विद्यार्थी 'A' तथा विद्यार्थी 'B' एकाकी अथवा परित्यक्त हैं। इनको कोई अधिमान नहीं मिला है। यदि समूह बड़ा होता है, तो सोशियोग्राम का बनाना मुश्किल हो जाता है। अतः स्पष्ट प्रतीकों (Arrows) का प्रयोग करना आवश्यक है।


सोशियोग्राम की व्याख्या करते समय निम्न बातों को ध्यान में रखना चाहिए-


1. एक समय में एक ही व्यक्ति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और सभी प्राप्त चयनों (Choices) का सावधानी गहन अध्ययन करना चाहिए।


2. तटस्थ ( Isolates) तथा नायक व्यक्तियों का चयन हो जाने पर उन कारणों का पता लगाना चाहिए जिनके कारण उनको वह स्थान प्राप्त हुआ है। शर्मीलापन, सामाजिक आर्थिक स्तर, नई सदस्यता इसके कुछ कारण हो सकते हैं।