परामर्श और मार्गदर्शन में अंतर - Difference between counseling and guidance

परामर्श और मार्गदर्शन में अंतर - Difference between counseling and guidance


हम्फ्रिज़ और ट्रैक्स्लर के अनुसार मार्गदर्शन के अंतर्गत वे सभी अनुभव एवं क्रिया-कलाप सम्मिलित हैं जो व्यक्ति को अपने को समझने, अपेक्षाकृत अधिक बुद्धिमतापूर्ण निर्णय लेने एवं अधिक प्रभावशाली ढंग से उन्नति की योजना प्रस्तुत करने में सहयोग देते हैं। परामर्श की व्याख्या करते हुए हम्फ्रिज़ और ट्रैक्स्लर लिखते हैं कि परामर्श सेवार्थियों में निहित सम्भावनाओं को उच्चतम स्तर तक विकसित करने में दी गयी सहायता के वैयक्तीकरण का प्रक्रम है। सहायता के वैयक्तीकरण का अभिप्राय है- सहायता को एक व्यक्ति तक सीमित रखना मार्गदर्शन एवं परामर्श के अंतर को स्पष्ट करते हुए दोनों विद्वानों ने कहा है- "मार्गदर्शन एवं परामर्श दोनों एकार्थवादी शब्द नहीं हैं- परामर्श मार्गदर्शन में समाविष्ट है। परामर्श की प्रक्रिया में साक्षात्कार एवं मूल्यांकन का प्रयोग साधन के रूप में होता है। "