शैक्षिक तकनीकी के विभिन्न उपागम - Different Approaches to Educational Technology
शैक्षिक तकनीकी के विभिन्न उपागम - Different Approaches to Educational Technology
1. हार्डवेयर उपागम (Hardware Approach) : इस उपागम के अंतर्गत शिक्षा की प्रक्रिया का मशीनीकरण किया जाता है। इसके अंतर्गत मशीन पर आधारित शिक्षण सामग्री (जैसे- रेडियो, दूरदर्शन, मल्टीमीडिया CD, PPT, CCTV, इन्टरनेट, भाषा प्रयोगशाला, टेलीकांफरेंसिंग आदि का उपयोग कम समय में तथा कम खर्च में अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षित करने के लिए किया जाता है
2. सॉफ्टवेयर उपागम ( Software Approach) : इसे शिक्षण तकनीकी, अनुदेशन तकनीकी तथा व्यवहार तकनीकी के नाम से भी जाना जाता है। इसमें अधिगम उद्देश्यों के निर्धारण एवं उन्हें व्यावहारिक पक्ष में लिखना तथा इन उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु उपयुक्त शिक्षण युक्तियों के चयन, पुनर्बलन, प्रतिपुष्टि व मूल्यांकन पर बल दिया जाता है। इसमें शिक्षा के निवेश, प्रक्रिया तथा निर्गत तीनों पक्षों के विकास पर बल दिया जाता है।
3. प्रणाली विश्लेषण ( System Approach) : इसे प्रबंधन-तकनीकी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह विद्यालय प्रशासन एवं प्रबंधन में वैज्ञानिक एवं मात्रात्मक उपागम के उपयोग पर बल देता है। इसे शैक्षिक योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा अनुदेशन की रुपरेखा तैयार करने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि शैक्षिक तकनीकी शिक्षा में तकनीकी एवं शिक्षा की तकनीकी का संयोजन है। यह शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु शिक्षा की प्रक्रिया में वैज्ञानिक ज्ञान एवं प्रक्रिया द्वारा विभिन्न साधनों व उपकरणों का अनुप्रयोग है। विद्यार्थियों का प्रारम्भिक व्यवहार, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों का अंतिम निर्गत व्यवहार इसके तीन मुख्य घटक होते हैं। कठोर, मृदु तथा प्रणाली विश्लेषण इसके तीन मुख्य उपागम हैं, जिन्हें विभिन्न परिस्थितियों में शैक्षिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए व्यवहार में लाया जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों