रोकड़-प्रवाह विवरण तथा रोकड़ बजट में अन्तर - Distinction Between Cash-flow Statement and Cash Budget

रोकड़-प्रवाह विवरण तथा रोकड़ बजट में अन्तर - Distinction Between Cash-flow Statement and Cash Budget


रोकड प्रवाह विवरण तथा रोकड बजट बनाने की प्रक्रिया लगभग समान ही है, अतः रोकड़ - प्रवाह विवरण तथा रोकड़ बजट लगभग एक समान ही हैं। परन्तु इन दोनों में कुछ अन्तर भी है -


(i) रोकड - प्रवाह विवरण का निर्माण विगत दो वर्षों के लेखों से सम्बन्धित होता है, जबकि रोकड़ बजट का निर्माण भविष्य के अनुमानित आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। 


(ii) रोकड - प्रवाह विवरण का निर्माण सामान्यतया दो आर्थिक चिट्ठों (प्रारम्भिक तथा अन्तिम ) के आधार पर किया जाता है जबकि रोकड़ बजट का निर्माण एक निश्चित अवधि हेतु ( 3 माह, 6 माह, 12 माह आदि) विगत आंकड़ों को आधार मानकर किया जाता है।


(iii) रोकड - प्रवाह विवरण वास्तविक आंकडों के आधार पर बनाया जाता है, अतः मौसमी परिवर्तनों का इस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। रोकड़ बजट अनुमानित आंकड़ों के आधार पर बनाया जाता है, अतः मौसमी परिवर्तनों को पूर्वानुमान में सम्मिलित कर लिया जाता है। 


(iv) रोकड प्रवाह विवरण के अन्तर्गत रोकड़ में हुये भूतकालीन परिवर्तनों का वर्णन एवं विवेचन किया जाता है, जबकि रोकड बजट में भविष्य में होने वाले रोकड सम्बन्धी परिवर्तनों का अनुमान लगाया जाता है।


(v) रोकड - प्रवाह विवरण प्रबन्धकों के अतिरिक्त अशधारियो, ऋणपत्रधारियो, विनियोजकों, सरकार, बैंकों आदि के लिए भी उपयोगी होता है, जबकि रोकड़ बजट का लाभ केवल प्रबन्ध वर्ग को प्राप्त होता है।


उपर्युक्त विवेचन से स्पष्ट है कि रोकड प्रवाह विवरण एंव रोकड बजट में सैद्धान्ति रूप से कोई अन्तर नहीं है। रोकड़ प्रवाह विवरण भूतकालीन आंकड़ों पर आधारित रोकड़ विश्लेषण की तकनीक है तो रोकड़ बजट पूर्वानुमानित आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण की तकनीक है, दोनों को तैयार करने का उद्देष्य भी एक समान है।