जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) - District Institute of Education and Training DIET
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) - District Institute of Education and Training DIET
स्थापना:- १९८८
उद्देश्य:- प्राथमिक स्तर को शिक्षा के विकास तथा अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा के क्रियान्वत हेतु १९८८ में जिला स्तरीय शिक्षा तथा प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना को गई।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा क्रियान्वन कार्यक्रम (POA) द्वारा (DIET) को संकल्पना:
(१) जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए जाएंगे जो प्रारंभिक विद्यालयों के अध्यापकों और अनौपचारिक एवं प्रौढ शिक्षा के कार्यरत कर्मचारियों के लिए सेवा
पूर्व एवं सेवाकालीन पाठ्यक्रमों का आयोजन करेंगे। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) को आवश्यक संसाधन एवं क्षमताओं से युक्त किया जाएगा जिससे कि वह शिक्षक शिक्षा संस्थान को प्राधिकृत कर सकें और पाठ्यचर्या एवं शिक्षण विधियों के संबंध में मार्गदर्शन कर सके।।
डाइट का संगठन (Organisation of DIET)
इसके अंतर्गत ८ प्रभाग है।
(१) सेवा पूर्व प्राथमिक शिक्षा शिक्षक प्रशिक्षण प्रभाग
(२) सेवारत शिक्षण प्रशिक्षण क्षेत्र अतक्रिया, नवाचार समन्वय
(३) अनौपचारिक शिक्षा प्रौढ शिक्षा एवं जिला संदर्भ इकाई प्रभाग
४) योजना एवं प्रबंध प्रभाग
(५) शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रभाग
६) कार्यानुभव प्रभाग।
(७) पाठ्यक्रम शिक्षण सामग्री विकास एवं मूल्याकन
८) प्राशासनिक शाखा प्रभाग
डाइट की मुख्य गतिविधियों (Main Activities of DIET)
१) सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण (In-service Teacher Training
डाइट सेवारत शिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित करता है। यह प्रशिक्षण प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों के लिए तीन सप्ताह का शिक्षा विषय पर आधारित होता है.
(२) शैक्षिक प्रतियोगिताएं (Educational Competitions):
डाइट उच्च प्राथमिक स्तर के अध्यापकों के लिए अध्यापन प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करती है।
(३) संगोष्ठियाँ (Conference -
डाइट विविध विषयों पर आधारित संगोष्ठियों का आयोजन करता है
४) नियुक्ति एवं प्रशिक्षण (Joining and Trainings -
नव नियुक्त शिक्षकों को सेवा नियमों से अवगत कराने हेतु ६ दिवसीय नियुक्तिपूर्व प्रशिक्षण का आयोजन डाइट द्वारा किया जाता है।
(५) न्यूनतम अधिगम स्तर प्रयोजना (Project on Minimum Learning level M.L.L)
प्रभावी शिक्षण के संबंध में निश्चित उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए राजस्थान के समस्त जिला एवं शिक्षा प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा अपने-अपने जिलों के ६) लैब एरिया (Lab Area) -
डाइट लैब एरिया की शैक्षिक गतिविधियों को सुव्यवस्थित एवं उपचारात्मक ढंग से संचालित करने का कार्य करता है। लैब एरीया में नामांकन वृद्धी एवं ठहराव, आदर्शपाठ, प्रार्थना सभा, सुधार, वृक्षारोपण, विज्ञान किट में प्रभावी प्रयोग, विद्यालय संकुल के लिए सुदृढीकरण आदि के लिये विविध प्रयोग किए जाते है।
७) कियात्मक अनुसंधान (Action Rescarch): कियात्मक अनुसंधान यह शिक्षकों द्वारा किया गया अनुसंधान है। जिसके अंतर्गत शिक्षक स्वयं की समस्याओं का निदानात्मक ढंग से हल ढूंडता है। यह शोध
कार्य डाइट शिक्षकों द्वारा संपन्न करवाती है।
८) अनौपचारिक शिक्षा (Informal Education) :
डाइट अनौपचारीक शिक्षा में गुणवत्ता लाने की दृष्टि से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।
डाइट के उद्देश (Objectives of DIET)
डाइट के प्रमुख उद्देश्य निम्निलिखित है।
१) आदर्श प्रशिक्षण केन्द्र के रूप में प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार
(२) पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों से परिचित कराना।
(३) कियात्मक अनुसंधान एवं प्रायोगिक कार्य की व्यवस्था करना।
४) अध्यापकों को साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और व्यायाम- खेलकुद में भाग लेने के लिए प्रेरित करना।
५) सेवारत और सेवा पूर्व अध्यापकों को प्रशिक्षण एवं गोष्टियों में सहभागी कराना। ६) अनौपचारिक एवं प्रौढ शिक्षा के अनुदेशकों पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन करना।
७) शिवा संस्थानों, जिला शिक्षा बोर्ड, विद्यालय संगम आदि सुचारु रुप से चलाने के लिए शैक्षिक परामर्श एवं मार्गदर्शन देना।
२० विद्यालयों में कक्षा १ व २ में न्यूनतम अधिगम स्तर आधारित शिक्षण सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।
वार्तालाप में शामिल हों