पर्यावरण अवनयन के कारण - due to environmental degradation
पर्यावरण अवनयन के कारण - due to environmental degradation
आज सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक तथा तकनीकी विकास के कारण पर्यावरण गम्भीर रूप से प्रभावित हो रहा है। पर्यावरण अवनयन के प्रमुख कारण निम्नव हैं-
1. औद्योगिक विकास के कारण पर्यावरण में बहुत समस्याएँ उत्पन्न हुयी हैं। जैसे-प्रदूषण, संसाधनों का अत्यधिक दोहन, ऊर्जा संकट आदि
2. नगरीकरण के कारण वनों की कटाई, प्रदूषण आदि से पर्यावरण अवनयन हो रहा है।
3. जनसंख्यात वृद्धि के कारण प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पर्यावरण संकट उत्पन्न हो गया है।
4. आधुनिक तकनीकी विकास के कारण प्रकृति का संतुलित स्वरूप प्रभावित हुआ है। बाँध, जलाशय, इमारतों, विद्युत गृह आदि के निर्माण से प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है।
5. आधुनिक पद्धति से कृषि व पशुपालन की प्रक्रिया भी पर्यावरण अवनयन का कारण है । कृषि हेतु प्रयुक्त रासायनिक खाद व कीटनाशकों के प्रभाव से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है तथा प्रदूषण होता है।
वार्तालाप में शामिल हों