प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा - Education of gifted students

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा - Education of gifted students


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था निम्नांकित रूप से की जानी चाहिए।


1. कक्षा की पृथकता -


प्रतिभाशाली विद्यार्थी के लिए अलग से कक्षाओं का आयोजन करना चाहिए, ताकि उन्हें उनके स्तर की शिक्षा उपलब्ध हो सके।


2. शीघ्र उन्नति -


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक कक्षा से दूसरी कक्षा में शीघ्र उन्नति कर देनी चाहिए।


3. व्यक्तिगत ध्यान


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को और व्यक्तिगत तौर पर ध्यान देना चाहिए, ताकि वे मनोवैज्ञानिक सुरक्षा अनुभव कर सकें।


4. पाठ्यक्रम की विविधता


उनके लिए पाठ्यक्रम की विविधता होनी चाहिए ताकि वे अपनी रुचियों, आवश्यकताओं, योग्यताओं तथा व्यवहारों के अनुरूप विषयों का चुनाव कर सकें।


5. गृहकार्य की पर्याप्तता - 



इस प्रकार के विद्यार्थियों को घर के लिए पर्याप्त कार्य दिया जाए ताकि उनके अतिरिक्त समय को शिक्षा के रचनात्मक कार्यों में लगाया जा सके। 

1234

6. पाठ्यक्रम सम्बन्धी कार्यों की समृद्धि


उनके लिए पाठ्यक्रम सम्बन्धी कार्य अत्यन्त समृद्ध होने चाहिए। इन कार्यों के अन्तर्गत विचार विमर्श, सम्मेलन, भाषण, प्रतियोगिताएँ, खेल-कूद प्रतियोगिताएं आदि के लिए जा सकते हैं।


7. पुस्तकालय सम्बन्धी सुविधाएं -


उन्हें पुस्तकालय द्वारा उत्तम साहित्य पढ़ने की सुबिधाएं प्रदान की जानी चाहिए। 


8. उत्तरदायित्व सौपना


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्तरदायित्व के कार्य जैसे मानीटर का काम, सभाओं और खेल-कूद का आयोजन करने, संगीत-गोष्ठियों का प्रबन्ध करने आदि का काम सौंपना चाहिए ताकि वे उत्तरदायित्व वहन करना सींख सके।


9. छात्रवृत्तियों की व्यवस्था


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए छात्रवृत्तियां प्रदान की जानी चाहिए। 


11. शिक्षण प्रद्धति


प्रतिभाशाली विद्यार्थी के शिक्षण के लिए योजना-विधि का उपयोग श्रेयस्कर होगा। 


12. नेतृत्व प्रशिक्षण -


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को नेतृत्व की योग्यता प्रदान करने हेतु खेलकूद, स्काउटिंग, वाद-विवाद, आदि प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु पूर्ण अवसर प्रदान करने चाहिए ।