शिक्षा व्यवस्था - Education system
शिक्षा व्यवस्था - Education system
मुस्लिम शिक्षा की दो प्रमुख संस्था थी:
1) मकतब (प्रारंभिक शिक्षा)
2) मदरसा (उच्च शिक्षा )
मकतबा में प्राथमिक शिक्षा और मदरसा में उच्च शिक्षा दी जाती थी। इनको स्थापना साधारणत: मुस्लिम शासका और धनी व्यक्तिया द्वारा की जाती थी। इन शिक्षण संस्थाओं में हिंदू छात्रों को प्रवेश नहीं मिलता था।
मकतब और प्रारंभिक शिक्षा:
मकतब का अर्थ:- मकतब शब्द अरबी भाषा के कुतुब शब्द से आया है। कुतुब का अर्थ है उसने लिखा। इस तरह मकतय का अर्थ हुआ वह स्थान जहाँ लिखना सिखाया जाता है।
मकतब के प्रधान आलिम होते थे। मकतब मस्जिद से हो सलग्न थे। अतः प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय एक-से थे जिन्हें मकतब कहा जाता था। शिक्षा के प्रारंभ में बालकों का बिस्मिल्लाह संस्कार होता था। इस दिन बालक का नए कपड़े पहना कर मौलवी उसे कुरान की भूमिका सुनाते थे तथा बालक से बिस्मिल्लाह शब्द कहलवाते थे।
वार्तालाप में शामिल हों