शैक्षिक प्रशासन - educational Administration
शैक्षिक प्रशासन - educational Administration
शैक्षिक प्रशासन का अर्थ:
शैक्षिक प्रशासन यह शिक्षा से जुटी संकल्पना है। शैक्षिक उद्देश्यों को प्राप्ति के लिए शिक्षा के क्षेत्र में व्यवस्था जिस ढाँचे या तन्त्र को खड़ा करता है, शैक्षिक प्रशासन उसे क्रियान्वित करने में सहायक होता है। शिक्षा के क्षेत्र में कई व्यक्ति अपनी-अपनी भूमिका निभाते है। कयाभवन, पुस्तकालय, कीडा-शील, कार्यालय पाठयोत्तर कियाओं का सफलतापूर्वक संयोजक
करना और निरन्तर प्रगति के लिए प्रयत्न करना शैक्षिक प्रशासन का ही कार्य होता है। शिक्षा के संपूर्ण ढांचे में कौन व्यक्ति कितनी लगन से कार्य कर रहा है इसका
ठीक प्रकार से पर्यवेक्षण करना भी शैक्षिक प्रशासन का कार्य है।
शैक्षिक प्रशासन की परिभाषा:
१) ब्रुक एडमस के अनुसार:- शैक्षिक प्रशासन में अनेक को एक सूत्र में बाधने की क्षमता होती है। शैक्षिक प्रशासन प्रायः परस्पर विरोधियों तथा सामाजिक शक्तियों को एक ही संगठन में इतनी चतुराई से जोड़ता है कि वे सब मिलकर एक इकाई के समान कार्य करते है।
2) Encyclopaedia of Educational Research के अनुसार: शैक्षिक प्रशासन एक ऐसी प्रकिया है जिसके द्वारा संम्बंधित व्यक्तियों के प्रयासों का एककॊकरण तथा उचित सामग्री का उपयोग इस प्रकार किया जाता है जिससे मानवीय गुणों का समुचित विकास हो सके।
शैक्षिक प्रशासन की प्रमुख विशेषताएँ
१) शैक्षिक प्रशासन एक समन्वित प्रक्रिया के रूप में कार्य करती है। (२) शैक्षिक प्रशासन के स्वरूप की रचना उसके मानवीय तत्वों द्वारा की जाती है।
३) शैक्षिक प्रशासन की प्रकृति कार्यशील तथा नियंत्रित होती है।
(४) शैक्षिक प्रशासन का स्वरूप केन्द्रीकरण व विकेन्द्रीकरण रूपों में होता है।
(५) शैक्षिक प्रशासन का स्वरूप सदैव गतिशील होता है।
६) शैक्षिक प्रशासन की उपयोगिता पर आधारित होती है।
(७) शैक्षिक प्रशासन में व्यवहारिकता को महत्व दिया जाता है।
शैक्षिक प्रशासन की आवश्यकता एवं उपयोगिता
१) शैक्षिक उद्देश्यों को प्राप्ति करना।
२) समाज
लक्ष्यों की पहचान करना।
३) व्यक्ति तथा समाज की आवश्यक्तानुसार शैक्षिक लक्ष्यों को परिभाषित करना।
४) शिक्षा कार्यक्रम का नियोजन करना।
५) साधनों का उपयोग करना,
(६) समन्वय तथा नियन्त्रण करना,
(७) मूल्यांकन करना।
शैक्षिक प्रशासन की उपयोगिता
१) शैक्षिक प्रशासन शैक्षिक प्रक्रिया को गति देता है।
(२) शैक्षिक प्रशासन से मानवीय सम्बंधों का विकास होता है।
३) प्रयासों का एकीकरण होता है।
(४) शिक्षा को सेवा मानता है।
(५) शैक्षिक प्रक्रिया को गति देता है।
६) समग्रता का विकास होता है।
शिक्षा प्रशासन के उद्देश्य
लूथर गुलिक ने शैक्षिक प्रशासन के उद्देश्यों के प्रतिपादन हेतु एक सूत्र दिया है जिसे पोस्डकोई कहते है। इसमें उन्होंने आठ अक्षरों से सात उद्देश्यों को प्रदर्शित किया है।
१) P Planning (नयोजन करना),
२) 0 Organizing (व्यवस्था करना),
३)S- Staffing (नियुक्तियाँ करना),
४) D Direction (निर्देशित करना),
(५) Co- Co-ordinating (समन्वय करना),
६) R Reporting (आलेख तैयार करना),
(3) B- Budgeting (बजट बनाना).
वार्तालाप में शामिल हों