लाभ पर प्रारम्भिक व अन्तिम स्टॉक का प्रभाव - Effect of opening and closing stock on profit

लाभ पर प्रारम्भिक व अन्तिम स्टॉक का प्रभाव - Effect of opening and closing stock on profit


उपरोक्त उदाहरणों से सीमावर्ती लागत के अन्तर्गत और अवशोषण लागत के अन्तर्गत लाभ में जो अन्तर दिखायी देता है, वह केवल स्टॉक के कारण ही है। इन उदाहरणों के आधार पर निम्न निष्कर्ष निकाल सकते हैं:


(अ) जब तक प्रारम्भिक या अन्तिम स्टॉक नहीं होता है अर्थात् एक अवधि के सम्पूर्ण उत्पादन को उसी अवधि में बेच दिया जाता है, तो अवशोषण लागत व सीमावर्ती लागत के अन्तर्गत निकाला गया लाभ एकसमान होगा। 


(ब) यदि प्रारम्भिक स्टॉक नहीं है और बिक्री उत्पादन से कम है अर्थात् अन्तिम स्टॉक है तो अवशोषण लागत पद्धति द्वारा दर्शाया गया लाभ सीमावर्ती लागत पद्धति द्वारा आकलित लाभ से अधिक होगा। 


(स) यदि बिक्री उत्पादन से अधिक है अर्थात् प्रारम्भिक स्टॉक है लेकिन अन्तिम स्टॉक नहीं है, तो अवशोषण लागत पद्धति द्वारा दर्शाया गया लाभ सीमावर्ती लागत पद्धति द्वारा आकलित लाभ से कम होगा।


(द) यदि प्रारम्भिक स्टॉक और अन्तिम स्टॉक दोनों हैं और अन्तिम स्टॉक की मात्रा प्रारम्भिक स्टॉक की मात्रा से अधिक है, तो यह मानते हुए कि दोनों का मूल्यांकन समान दर पर हुआ है, अवशोषण लागत पद्धति द्वारा दर्शाया गया लाभ सीमावर्ती लागत पद्धति द्वारा आकलित लाभ से अधिक होगा।


(य) यदि अन्तिम स्टॉक की मात्रा प्रारम्भिक स्टॉक से कम हैं, तो यह मानते हुए कि दोनों का मूल्यांकन समान दर पर हुआ है, अवशोषण लागत पद्धति द्वारा दर्शाया गया लाभ सीमावर्ती लागत पद्धति द्वारा आकलित लाभ से कम होगा।