अनुकरणीय सामाजिक कौशल प्रशिक्षण के तत्व , अनुकरणीय प्रविधि के सोपान - Elements of exemplary social skills training, steps to exemplary technique
अनुकरणीय सामाजिक कौशल प्रशिक्षण के तत्व , अनुकरणीय प्रविधि के सोपान - Elements of exemplary social skills training, steps to exemplary technique
अनुकरणीय प्रशिक्षण की प्रक्रिया में छात्रों को तीन प्रमुख भूमिकाएँनिभानी होती हैं। क्रुक शैन्क के अनुसार
1. शिक्षक की भूमिका
2. एक कक्षा विशेष के छात्रों की भूमिका
3. पर्यवेक्षक की भूमिका
अनुकरणीय प्रविधि के सोपान [Steps in SSST]:-
इस विधि या प्रविधि की प्रक्रिया में निम्नांकित छ: सोपान अपनाए जाते हैं
1. प्रथम सोपान :- इस सोपान के अंतर्गत प्रत्येक छात्राध्यापक को बारी बारी से, शिक्षक की, छात्रों की तथा पर्यवेक्षकों की भूमिका कब निभानी होगी अर्थात् भूमिकाएं निभाने का क्रम भी निर्धारित किया जाता है।
2. द्वितीय सोपान :- इस सोपान के अंतर्गत कौन से कौशल का कब, कैसे, किस तैयारी के साथ अभ्यास किया जाये, इसकी योजना बनाई जाती है।
3. तृतीय सोपान :- इस सोपान में कार्य शुरू करने से अंत तक की कुल कार्य-योजना तैयार की जाती है। जैसे - कौन छात्राध्यापक किस क्रम पर शिक्षक, छात्र पर्यवेक्षक बनेगा, जैसे बिंदुओं पर प्रारूप तैयार किया जाता है
4. चतुर्थ सोपान :- इस सोपान में शिक्षण व्यवहार की क्रियाओं की मापन विधियों को निश्चित कर लिया जाता है ।
5. पंचम सोपान :- इसमें शिक्षण करने वाले छात्राध्यापक के शिक्षण का प्रेक्षण किया जाता है और फिर उसे पृष्ठपोषण दिया जाता है।
6. षष्टम सोपान :- इसमें दूसरा अभ्यास सत्र प्रारंभ हो जाता है। छात्राध्यापक की भूमिका, पाठ का प्रकरण तथा सामाजिक कौशल बदल जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों