कर्मचारी विश्लेषण - employee analysis

कर्मचारी विश्लेषण - employee analysis


जैसा कि अनेक बार इस अध्याय में दोहराया जा चुका है कर्मचारी चयन की प्रक्रिया में कार्य तथा व्यक्ति दोनों के बारे में वितरण आवश्यक होता है। कार्य विवरण तथा कार्य विशिष्टीकरण की प्राप्ति कार्य विश्लेषण के माध्यम से होती है जिससे यह ज्ञात होता है कि कर्मचारी को क्या करना है, कर्मचारी से क्या अपेक्षित है, कार्य की मांग या जरूरतें क्या है। प्राप्त हुई कार्य विषयक जानकारियों के आधार पर खोज आरम्भ होती है। एक ऐसे कर्मचारी की जो निधार्रित कार्य में अन्तर्निहित कर्त्तव्यों का भली प्रकार निर्वहन कर सकें । किन्तु कर्मचारी चयन का कार्य व्यक्ति की क्षमताओं विशेषताओं, रूचियों आदि के बारे में जानकारी प्राप्त हुए बिना पूरा नहीं किया जा सकता है। कार्य कतिपय मांग प्रस्तुत करता है जिसकी पूर्ति कर्मचारी द्वारा की जानी चाहिए, अतः यह आवश्यक है कि कर्मचारी को कार्य सौंपने से पहले यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि इच्छुक कर्मचारी में कार्य की मांगों को पूरा कर पाने की सामर्थ्य है या नहीं।

कर्मचारी विश्लेषण में कर्मचारी के बारे में निम्नलिखित सूचनाएं प्राप्त की जाती है।


1. आयु


2. लिंग


3. शिक्षा और प्रशिक्षण


4. अनुभव


5 मानसिक क्षमताएं और बुद्धि


6. रूचियां और अभिक्षमताएं


7. व्यक्तित्व संबंधी विशेषताएं


इच्छुक कर्मचारियों के बारे में उपयुक्त सूचनाएं अनेक विधियों के आधार पर प्राप्त हो सकती हैं। ये विधियां निम्नांकित है। 


1. आवेदन पत्र


2. संस्तुति पत्र


3. शैक्षिक अभिलेख


4. मनोवैज्ञानिक परीक्षण


5. शारीरिक परिक्षण


6. चयन साक्षात्कार


7. लिखित परीक्षा


8. छद्म कार्य या निष्पादन परीक्षण