माँग में वृद्धि और कमी व माँग का विस्तार एवं संकुचन में अन्तर - Expansion and Contraction of Demand v/s Increase or Decrease of Demand
माँग में वृद्धि और कमी व माँग का विस्तार एवं संकुचन में अन्तर - Expansion and Contraction of Demand v/s Increase or Decrease of Demand
साधारणतया माँग की वृद्धि, माँग का विस्तार एवं माँग का संकुचन का एक ही अर्थ में प्रयोग किया जाता है। परन्तु आर्थिक विश्लेषण में दोनों का ही भिन्न-भिन्न अर्थ है। यहाँ दोनों की व्याख्या करना परमावश्यक हो गया है।
माँग में वृद्धि या माँग में कमी
(Increase or Decrease in Demand )
माँग में वृद्धि या कमी केवल मूल्य में परिवर्तन के कारण ही नहीं होती है, बल्कि इसमें मूल्य के अतिरिक्त अन्य तत्व भी सम्मलित होते हैं, जो इसे प्रभावित करते हैं। दूसरे शब्दों में माँग में कमी या वृद्धि मूल्य के प्रभाव से स्वतन्त्र होती है। क्योंकि जिस समय हम माँग परिवर्तन का अध्ययन करते हैं
उस समय मूल माँग अनुसूची के स्थान पर नई माँ अनुसूची का निर्माण करते हैं परन्तु वस्तु के मूल्य में किसी वस्तु के मूल्य में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं दिखाया जाता है। ऐसी स्थिति में माँग वक्र बायें से दायें ओर खिसक जाता है। उपभोक्ता अपनी माँग में वृद्धि या कमी अपनी आवश्यकता, आय, आन्तरिक तथा बाह्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए करता है। जब वस्तु की माँग में वृद्धि होगी तो प्रत्येक मूल्य से सम्बन्धित माँग की मात्रा पहले की अपेक्षा अधिक होगी और माँग में कमी होने पर प्रत्येक मूल्य से सम्बन्धित वस्तु की मात्रा पहले से कम हो जायेंगी। इन दोनों स्थितियों को चित्रों की सहायता से समझाया जा सकता है।
माँग में विस्तार तथा माँग में संकुचन
(Expansion and Contraction in Demand)
माँग का नियम मूल्य तथा माँग के बीच पारस्परिक सम्बन्ध को व्यक्त करता है। दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि मूल्य में वृद्धि होने पर माँग में कमी या माँग का विस्तार हो जाता है। अतः माँग का विस्तार या माँग का संकुचन मूल्य के ऊपर निर्भर रहता है। माँग में विस्तार तथा माँग में संकुचन एक ही माँग वक्र पर होने वाले परिवर्तनों को बताता है। माँग वक्र पर कोई बिन्दु बायें से दायें ओर को चलता है तो इस स्थिति को माँग में वृद्धि कहा जायेगा। इसके विपरीत जब माँग रेखा पर कोई बिन्दु दायें से बायें की ओर बढ़ता है, तब उसे माँग में संकुचन कहा जायेगा।
वार्तालाप में शामिल हों