भाषा विकास को प्रभावित करने वाले कारक - factors affecting language development

भाषा विकास को प्रभावित करने वाले कारक - factors affecting language development


1. स्वास्थ्य बालको का स्वास्थ्य उनके भाषा विकास को सार्थक ढंग से काफी प्रभावित करता है। यदि बालक प्रथम चार वर्ष मे किसी गंभीर या लम्बी बीमारी से पीडित रहता हैतो उसकी ध्वनि पहचान, उच्चारण तथा शब्द भण्डार क्षमता अपनी आयु के सामान्य बालकों की अपेक्षा प्रायः कम विकसित हो पाती है।


2 बुद्धि बालकों के बुद्धि स्तर का उनके भाषा विकास से प्रत्यक्ष सम्बन्ध होता हैं। जिन बालकों की बुद्धि लब्धि अधिक होती हैं, उनमें भाषा विकास तीव्र गति से होता हैं।


3. यौन भिन्नता प्रारम्भिक वर्षों में शिशुओं के भाषा विकास में यौन भेद का स्पष्ट प्रभाव देखने को नहीं मिलता है।

परन्तु दो-तीन वर्ष की आयु के उपरान्त यौन भेद का प्रभाव उनके भाषा विकास पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित होने लगता है। लड़कियाँ का भाषा विकास लड़कों की अपेक्षा तीव्र गति से होता है।


4. सामाजिक आर्थिक स्तर प्रारम्भ के एक-दो वर्ष की आयु तक परिवार के सामाजिक आर्थिक स्तर का प्रभाव बालकों के भाषा - विकास पर देखने को नहीं मिलता है। बाद में बालकों के भाषा विकास पर परिवार के सामाजिक आर्थिक स्तर का प्रभाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित होने लगता है। उच्च सामाजिक आर्थिक स्तर के परिवारों का माहौल भाषा विकास की दृष्टि से अधिक उत्तेजक तथा आधुनिक सूचना सम्प्रेषण सामग्रियों और उपकरणों जैसे रेडियो, टेलीविजन, टेलीफोन, कम्प्यूटर, समाचार-पत्र, पत्रिकाओं आदि से युक्त होता है। परिणामतः ऐसे परिवारों के बालकों में भाषा विकास की गति तीव्र होती है।


5. परिवार का आकार प्रायः छोटे परिवार में बालकों का भाषा विकास तीव्र गति से होता है, जिस परिवार में अनेक बच्चे होते हैं वहाँ के बच्चों का भाषा विकास कुछ धीमा-सा हो जाता है, परिवार में कई बच्चों के होने से माता-पिता उन सभी बच्चों पर सही ढंग से ध्यान नहीं दे पाते हैं।


6. जन्मक्रम बालकों के भाषा विकास पर बालकों के जन्मक्रम का भी प्रभाव पड़ता है। जन्मक्रम में प्रथम स्थान वाले बालकों का भाषा विकास बाद के जन्म क्रम वाले बालकों की तुलना में प्रायः तीव्र गति से होता है। 


7. बहु जन्म बहु जन्म से तात्पर्य जुड़वाँ तथा जिड़वा बच्चों के जन्म लेने से होता है।

ऐसा पाया गया है कि चार-पाँच वर्ष की आयु तक जुड़वाँ तथा जिड़वा बालकों का वाक् विकास अकेले बालक की तुलना में कुछ मंद होता है।


8. बहु भाषावादी यदि परिवार के सदस्य एक से अधिक भाषा बोलते हैं, तब किसी एक भाषा के विकास की गति व विकास कुछ-कुछ बाधित हो जाती है।


9. संगी साथी कुछ माता-पिता अपने बच्चों को उनके साथियों के साथ ज्यादा मिलने-जुलने नहीं देते हैं। जिसके कारण ऐसे बच्चों का सामाजिक सम्पर्क सीमित रह जाता है और उनके भाषा विकास की गति सामान्य से कम हो जाती है।


10. अभिभावक प्रेरणा माता-पिता व परिजनों द्वारा बालकों को दी जाने वाली अभिप्रेरणा भी भाषा विकास को प्रभावित करती है।