निरंतर तथा व्यापक मूल्यांकन की विशेषताएँ - Features of Continuous and Comprehensive Evaluation
निरंतर तथा व्यापक मूल्यांकन की विशेषताएँ - Features of Continuous and Comprehensive Evaluation
• निरंतर तथा व्यापक मूल्यांकन की निम्न विशेषताएँ हैं सीसीई के "निरंतर" पक्ष में मूल्यांकन के "निरंतरता" और "आवधिकता" पक्षों का ध्यान रखा जाता है।
• निरंतरता का अर्थ, मूल्यांकन की अनेक तकनीकों का अनौपचारिक रूप से उपयोग करते हुए विद्यार्थी का मूल्यांकन अनुदेशों के आरम्भ में (नियोजन मूल्यांकन) और अनुदेश्नात्मक प्रक्रिया के दौरान (निर्माणकारी मूल्यांकन ) करना है।
• सीसीई के "व्यापक" घटक में विद्यार्थी के व्यक्तित्व के समग्र विकास का मूल्यांकन करने का ध्यान रखा जाता है। इसमें विद्यार्थी की वृद्धि के शैक्षिक और सह-शैक्षिक पक्षों का मूल्यांकन शामिल है।
• शैक्षिक पक्षों में पाठ्यक्रम के क्षेत्र या विषय-विशिष्ट क्षेत्र शामिल हैं, जबकि सह-शैक्षिक पक्षों में जीवन कौशल, सह पाठ्यक्रमेतर कार्यकलाप, मनोवृत्ति और मान्यताएँ शामिल हैं।
वार्तालाप में शामिल हों