वैदिक काल की विशेषताएँ - Features of the Vedic Period
वैदिक काल की विशेषताएँ - Features of the Vedic Period
1) सबसे बडा कालखंड
2) शिक्षा के केंद्र-गुरुकुल व आश्रम
3) परंपरागत शिक्षा परिवार से हो
4) गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ
(5) गुरुकुल व आश्रम में शिक्षा प्रदान करने वालों का प्रभाव
6) भावी जीवन की तैयारी
1) सबसे बड़ा कालखंड:- वैदिक युग सबसे बड़ा कालखंड है। ३००० वर्ष तक इस युग का प्रभाव देखा गया है।
2) शिक्षा केंद्र गुरुकुल व आश्रम:
वैदिक काल में शिक्षा का मुख्य केंद्र गुरुकुल व आश्रम था क्योंकि वैदिक काल में शिक्षा प्रदान करनेवाली संस्था अस्तित्व में नहीं थी।
3) परंपरागत शिक्षा परिवार से
वैदिक कालखंड में परंपरागत शिक्षा प्राप्त करने का स्थान परिवार ही समझा जाता था क्योंकि वर्णव्यवस्था के दायरे में रहकर उन्हें परपरागत काम ही करना पड़ता था।
4) गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ -
वैदिक युगीन शिक्षा में गुरु का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। गुरुकुल के ऋषि अध्यापन कर्म के साथ ही राजाओं का मार्गदर्शन भी देते थे।
(5) गुरुकुल व आश्रम में शिक्षा प्रदान करने वालों का प्रभाव:
गुरुकुल व आश्रम प्रमुख का समाज में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त था। उनके त्यागमय जीवन, ज्ञान व चारित्रिक गुणों के कारण व सभी के आदरणीय थे।
6) सभी विद्यार्थियों से समान व्यवहार:
वैदिक काल में शिक्षा मुख्यतः गुरु के आश्रम में ही दी जाती थी। यहाँ शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी विद्यार्धिया से निष्पक्ष व्यवहार किया जाता था। सभी छात्रो का बिना किसी भेद भाव के एक समान मार्गदर्शन किया जाता था।
7) भावी जीवन की तैयारी:
गुरुकुल व आश्रम पद्धति में विद्यार्थी का जीवन में सफल होने के लिए तथा अपनी आजीविका पार्जन याग्य शिक्षा प्रदान की जाती थी। शिक्षा के माध्यम से उन्हें भावी जीवन के लिए तैयार किया जाता था।
वार्तालाप में शामिल हों