फ्लैण्डर्स की अन्तःक्रिया विश्लेषण प्रविधि एवं परिभाषा - Flander's interaction Analysis Techinque
फ्लैण्डर्स की अन्तःक्रिया विश्लेषण प्रविधि एवं परिभाषा - Flander's interaction Analysis Techinque
अन्तःक्रिया विश्लेषण का अर्थ - ऐसी प्रणाली जिसके द्वारा कक्षा-कक्ष में घटने वाली घटनाओं का व्यवस्थित तथा वस्तुनिष्ठ निरीक्षण कर वैज्ञानिक विश्लेषण किया जाता है। 1950 में राबर्ट बेल्स ने अन्तःक्रिया विश्लेषण को एक अनुसंधान तकनीक के रूप में प्रयोग किया। अंतःक्रिया विश्लेषण के लिए फ्लैण्डर्स का नाम अधिक प्रसिद्ध है। फ्लैण्डर्स (1950) ने इस विधि का निर्माण शिक्षक-प्रभाव और छात्र- निष्पत्ति के शोध के लिए किया था। इस प्रविधि की परिभाषा निम्नलिखित है
ओवर:- "निरीक्षण प्रणाली वह उपयोगी साधन है, जिससे सीखने की परिस्थिति के चरों की अंतः क्रिया को पहचानना, वर्गीकरण, मापन तथा अध्ययन किया जाता है।" रियान्स:- "शिक्षक व्यवहार, शिक्षक के उन व्यवहार या क्रियाओं के रूप में परिभाषित किया जा सकता है जो वे करते हैं तथा जिन क्रियाओं को करने की उनकी जरूरत होती है, विशेषकर ऐसी क्रियाएँ जो अधिगम के लिए निर्देशन अथवा मागर्दर्शन से संबंधित हो। "
अंतः:क्रिया विश्लेषण के उद्देश्य [Objectives of interaction Analysis]:
1. कक्षा-कार्य का विश्लेषण करना
2. बोध स्तर के व्यवहार की प्रकृति का अध्ययन करना
3. निरीक्षण के माध्यम से शिक्षक के व्यवहारों का अध्ययन करना
4. प्रशिक्षण प्रभाव तथा अशाब्दिक संप्रेषण का विश्लेषण करना ।
5. शिक्षक के सामाजिक तथा संवेगात्मक परिवेश में अन्तः क्रिया का विश्लेषण करना
वार्तालाप में शामिल हों